नागौर में 64 टीमों के बीच रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
खींवसर विधायक ने पहली गेंद खेलकर किया शुभारंभ, विजेताओं को 1 लाख 11 हजार रुपए पुरस्कार
नागौर के खींवसर में 64 टीमों की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई है, जिसमें सभी मैच टेनिस बॉल से 10-10 ओवर के खेले जाएंगे। विधायक रेवंत राम डांगा ने उद्घाटन किया और खिलाड़ियों की मांग पर हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था करने की घोषणा की। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल 25 सितंबर और फाइनल 26 सितंबर को होंगे, विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार रुपए पुरस्कार मिलेगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नागौर। नागौर जिले के खींवसर कस्बे में शुक्रवार रात 10 बजे 64 टीमों की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खींवसर विधायक रेवंत राम डांगा ने उद्घाटन मुकाबले में पहली गेंद खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
प्रतियोगिता में सभी मुकाबले टेनिस बॉल से खेले जाएंगे और हर मैच 10-10 ओवर का होगा। उद्घाटन मैच किशनदास जी महाराज टांकला और आजाद क्लब खींवसर के बीच हुआ, जिसमें खींवसर की टीम विजेता रही। इसके बाद शेरानी आबाद और भाकरोद के बीच दूसरा मुकाबला खेला गया। तीसरे मैच में बासनी हरिसिंह और खींवसर की टीमें आमने-सामने आईं। तीनों मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी दी गई।
प्रतियोगिता के लिए मैदान में रोशनी और साउंड की व्यवस्था की गई है, साथ ही मैचों का ऑनलाइन लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। सेमीफाइनल मुकाबले 25 सितंबर और फाइनल 26 सितंबर को आयोजित होंगे।
विधायक रेवंत राम डांगा ने खिलाड़ियों की मांग पर खेल मैदान में हाईमास्ट लाइट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों से बिना किसी विवाद और भेदभाव के प्रतियोगिता संपन्न कराने की अपील की।
आयोजक पन्नेसिंह गहलोत ने बताया कि विजेता टीम को 1 लाख 11 हजार रुपए और विजेता ट्रॉफी दी जाएगी। उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए और मोमेंटो मिलेगा। प्रत्येक मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी दी जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार कैसे दिया जाएगा?
- हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी दी जाएगी।
- खेल मैदान में किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं?
- मैदान में रोशनी, साउंड व्यवस्था और हाईमास्ट लाइट लगाने की घोषणा की गई है।
- प्रतियोगिता में किस प्रकार की गेंद का इस्तेमाल होगा?
- सभी मुकाबले टेनिस बॉल से खेले जाएंगे।
- उद्घाटन मैच में कौन सी टीमें खेली और कौन विजेता रही?
- उद्घाटन मैच किशनदास जी महाराज टांकला और आजाद क्लब खींवसर के बीच हुआ, जिसमें खींवसर की टीम विजेता रही।
- प्रतियोगिता में बिना विवाद के खेल की क्या अपील की गई?
- विधायक ने खिलाड़ियों से बिना किसी विवाद और भेदभाव के खेल खेलने की अपील की।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.