मुजफ्फरनगर में दंगे के पोस्टर और सांसद की सहारनपुर यात्रा पर 14 पुलिसकर्मी निलंबित
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में सिविल लाइन और शहर कोतवाली के पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया
मुजफ्फरनगर में दंगे के पोस्टर चस्पा होने और सपा सांसद हरेंद्र मलिक की सहारनपुर यात्रा के दौरान पुलिस की लापरवाही के आरोप में 14 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। सांसद हरेंद्र मलिक को हाउस अरेस्ट से बाहर निकलकर सहारनपुर जाकर मस्जिद ध्वस्तीकरण स्थल का निरीक्षण किया था।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में सहारनपुर मस्जिद विवाद के बीच पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना सिविल लाइन के आठ और शहर कोतवाली के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई दंगे के पोस्टर चस्पा होने और सपा सांसद हरेंद्र मलिक के पुलिस सुरक्षा घेरे से निकलकर सहारनपुर पहुंचने के मामले में हुई।
दंगे के पोस्टर और पुलिस की लापरवाही
मुजफ्फरनगर में रविवार रात कुछ युवकों ने रोडवेज बस स्टैंड समेत कई प्रमुख चौराहों पर वर्ष 2013 के दंगों के पोस्टर चस्पा किए। पोस्टरों पर लिखा था ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे।’ इस घटना ने पुलिस की निगरानी और गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि युवक बस में सवार होकर आए और पोस्टर लगाकर भाग गए। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने इसे गंभीर मामला मानते हुए जांच एसपी सिटी को सौंपी और पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच शुरू कराई।
सपा सांसद की सहारनपुर यात्रा
सपा सांसद हरेंद्र मलिक को उनके मुजफ्फरनगर स्थित आवास पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया था। इसके बावजूद वे पुलिस सुरक्षा घेरे को चकमा देकर सहारनपुर कलक्ट्रेट पहुंचे और ध्वस्त मस्जिद स्थल का निरीक्षण किया। सांसद के सहारनपुर पहुंचने के बाद पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठे। समाजवादी पार्टी ने मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में प्रतिनिधिमंडल भेजा था, जिसे सुबह से ही हाउस अरेस्ट किया गया था।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।
संजय कुमार वर्मा, एसएसपी मुजफ्फरनगर
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पुलिसकर्मियों की जांच कौन करेगा और क्या कदम उठाए जाएंगे?
- एसपी सिटी जांच करेंगे और उनकी भूमिका की विस्तार से जांच की जाएगी।
- सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने सहारनपुर जाकर क्या किया?
- उन्होंने ध्वस्त मस्जिद स्थल का निरीक्षण किया, जो विरोधप्रदर्शनों से जुड़ा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.