सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद जिला जज के आदेश पर ध्वस्त
जिला न्यायालय के फैसले के बाद प्रशासन ने तड़के बुलडोजर से मस्जिद तोड़ी
सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में जिला जज न्यायालय के आदेश के बाद शनिवार तड़के 4 बजे मस्जिद को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए 200 से अधिक जवान तैनात किए। इस कार्रवाई के विरोध में कैराना सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
मस्जिद को अवैध बताते हुए बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मार्च 2025 में शिकायत की थी कि कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद अवैध है और परिसर का व्यावसायिक उपयोग सुरक्षा के लिए खतरा है। यह मामला सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में डेढ़ वर्ष से चल रहा था। जिला जज न्यायालय ने तीन दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश को सही माना और मस्जिद ध्वस्त करने का आदेश दिया।
शुक्रवार रात से अफवाहें फैल गई थीं कि मस्जिद को तोड़ा जाएगा। प्रशासन की टीम ने रात 11 बजे मौके पर पहुंचकर लोगों को हटाया। शनिवार सुबह छह बुलडोजर के साथ प्रशासन ने मस्जिद को ध्वस्त करना शुरू किया। शहर में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
कैराना सांसद इकरा हसन सहारनपुर आ रही थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके आवास पर थाना प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद हैं। सांसद ने लोगों से अपील की थी कि कोई ऐसा काम न करें जिससे आगे मुसीबत हो।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद और पार्षदों द्वारा बयानबाजी भी जारी रही। सांसद इमरान मसूद ने भी इस मसले पर अपनी बात रखी है। प्रशासन ने मस्जिद को लेकर जिला न्यायालय के आदेश का पालन किया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर रखी है।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.