माउंट आबू में दोपहर 1 बजे तक 55.28 प्रतिशत मतदान हुआ
पिछले चुनाव की तुलना में कम उत्साह, शाम तक बढ़ने की उम्मीद
माउंट आबू में नगर पालिका चुनाव के दो दौर का मतदान पूरा हो चुका है और दोपहर 1 बजे तक 55.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान केंद्रों पर पहले जैसी भीड़ नहीं रही और कई केंद्र खाली पाए गए, जबकि प्रशासन ने विशेष सुविधाएं भी प्रदान की हैं। मतदान का रुझान शाम तक बढ़ने की संभावना है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
सिरोही। माउंट आबू में नगर पालिका चुनाव के दो दौर का मतदान पूरा हो चुका है। दोपहर 1 बजे तक 55.28 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले चुनाव के मुकाबले धीमा माना जा रहा है। मतदान केंद्रों पर इस बार पहले जैसा उत्साह नहीं दिखा।
मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें नहीं दिखीं और 25 वार्डों में कई केंद्र खाली रहे। इक्का-दुक्का मतदाता ही वोट डालने आए। हालांकि, माउंट आबू में मतदान का रुझान हमेशा दोपहर बाद तेजी का रहा है। शाम होते-होते मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग जाती हैं। इस बार लोग झुंड में एक साथ मतदान करने नहीं आए।
प्रशासन ने चलने-फिरने में अक्षम लोगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की थी। माउंट आबू के रिटर्निंग अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने सभी वार्डों में लगातार निगरानी की। अब देखना होगा कि शाम तक मतदान में तेजी आती है या नहीं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- यह मतदान धीमा क्यों माना जा रहा है?
- क्योंकि इस बार मतदाता उत्साह कम दिखाई दे रहे हैं और कतारें अक्सर नहीं बन पाई हैं।
- मतदान केंद्रों की स्थिति कैसी रही?
- कई केंद्र खाली रहे और कुछ में महज इक्का-दुक्का मतदाता आए हैं।
- क्या शाम तक मतदान में वृद्धि की उम्मीद है?
- रिटर्निंग अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने कहा है कि दोपहर के बाद मतदान में तेजी सामान्य रूप से देखने को मिलती है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.