कोटा में नाबालिग छात्रा का पांच दिन तक पीछा, अपहरण की कोशिश
परिजन बोले, दो कारों से छात्रा का पीछा किया गया, पुलिस ने मामला दर्ज किया
कोटा में एक नाबालिग छात्रा का पांच दिन तक दो अलग-अलग कारों से पीछा किया गया और 7 सितंबर को एक युवक ने उसे जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है और जांच जारी है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में लगी है और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कोटा। कोटा में एक नाबालिग छात्रा का पिछले पांच दिनों से दो अलग-अलग कारों से पीछा किया जा रहा था। 7 सितंबर को सफेद कार सवार युवक ने छात्रा का हाथ पकड़कर उसे जबरन कार में बैठाने का प्रयास किया।
परिजनों के अनुसार, छात्रा का पीछा सफेद रंग की कार आरजे-17 सीबी 4482 और काले रंग की कार आरजे 45 वाईसी 1263 से किया जा रहा था। 7 सितंबर को सफेद कार में सवार युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया और किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर घर पहुंची।
छात्रा की मां ने बताया कि बेटी ने पीछा कर रही कार का नंबर नोट कर लिया था, जो परिजनों ने पुलिस को उपलब्ध कराया। घटना के बाद छात्रा इतनी डरी हुई है कि परिजन उसे अकेले बाहर भेजने से बचा रहे हैं। मंगलवार को छात्रा ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कोचिंग ड्रेस के ऊपर पिता के कपड़े पहनकर कोचिंग गई।
परिजनों का आरोप है कि संदिग्ध युवक उसी वाहन में मौजूद था, जिसने छात्रा के साथ गलत हरकत की और पीछा किया। परिजन ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज गति से वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिससे संदिग्ध वाहन के एक कॉलोनी में खड़े होने की जानकारी मिली।
बुधवार सुबह कुछ लोग वाहन के संबंध में जानकारी लेने मौके पर पहुंचे। जब लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन लोगों की ओर दौड़ा दिया और तेज गति से फरार हो गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। परिवहन विभाग के अनुसार काली कार आरजे 45 वाईसी 1263 का रजिस्ट्रेशन मोलीलाल मीणा के नाम है, जिसके छह चालान हो चुके हैं, जिनमें तीन कंपाउंड हो चुके हैं। सफेद कार आरजे 17 सीबी 4482 का रजिस्ट्रेशन रामरूप मीणा के नाम है।
पुलिस संदिग्ध युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
परिजनों की शिकायत और लगाए गए आरोपों के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है
अजीत बागड़ोलिया, सीआइ
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- छात्रा ने पीछा कर रही कार का नंबर कैसे नोट किया?
- छात्रा ने खुद कार का नंबर नोट कर लिया था, जो बाद में परिजनों ने पुलिस को दिया।
- छात्रा की सुरक्षा के लिए क्या उपाय किए गए?
- परिजन उसे अकेले बाहर भेजने से बचा रहे हैं और पहचान छिपाने के लिए कपड़े बदलकर कोचिंग भेजा।
- वाहनों के मालिक कौन हैं और उनके विरुद्ध क्या स्थिति है?
- काली कार का रजिस्ट्रेशन मोलीलाल मीणा के नाम है और उसके छह चालान हो चुके हैं।
- क्या किसी को इस घटना में चोटें आईं?
- घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
- पुलिस किस आधार पर जांच कर रही है?
- पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है और संदिग्ध की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.