मजदूरी के रुपये मांगने पर अधेड़ को डीजल डालकर जलाया
बिलसंडा में पिता को दुकान के बाहर रोककर तीनों ने आग लगाई
पीलीभीत के बिलसंडा में मजदूरी के बकाया 52 हजार रुपये मांगने पर एक अधेड़ रामदास को राजेश और उसके दोनों बेटों ने डीजल डालकर जलाया। अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पीलीभीत। पीलीभीत के बिलसंडा में मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पर एक अधेड़ को डीजल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात को पिता दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी गांव के ही राजेश और उसके दोनों बेटों ने उन्हें रोक लिया।
धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पिता रामदास की हाईवे किनारे रोड पर दुकान है। करीब एक साल से मजदूरी के 52 हजार रुपये राजेश पर बकाया हैं। शुक्रवार रात को दुकान बंद कर घर आ रहे पिता ने राजेश को देखा और रुपये मांग लिए, क्योंकि उन्हें जरूरत थी।
राजेश और उसके दोनों बेटों ने विरोध करने पर अधेड़ को पकड़कर डीजल डालकर आग लगा दी। सूचना पर परिजन रामदास को बिलसंडा सीएचसी लेकर गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
एसओ जगदीप मलिक ने बताया कि राजेश और उसके दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- यह घटना कब हुई?
- यह घटना शुक्रवार की रात को हुई जब रामदास दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद










Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.