नगर पालिका चुनाव के कारण नदबई में गणेश शोभायात्रा नहीं निकलेगी
14 सितंबर से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव होगा, शोभायात्रा पर रोक
भरतपुर के नदबई में नगर पालिका चुनाव के कारण इस साल गणेश जी की शोभायात्रा नहीं निकालेगी। हालांकि, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पांच दिवसीय महोत्सव आयोजन किया जाएगा और पूजा-अर्चना तथा आरती का कार्यक्रम होगा। निर्वाचन परिणाम घोषित होने के कारण शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं मिली है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भरतपुर। भरतपुर के नदबई में इस बार नगर पालिका चुनाव के चलते गणेश जी की शोभायात्रा नहीं निकलेगी। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के अवसर पर पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा।
गणपति सेवा समिति नदबई ने 20वें गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की। समिति अध्यक्ष गोविंद बिंदल ने बताया कि इस बार नगर पालिका चुनाव के कारण शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिली है। इसके बावजूद महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
14 सितंबर को सुबह विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होगी और शाम को आरती की जाएगी। समिति ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सदस्यों को पूजा, आरती, सजावट और श्रद्धालुओं की व्यवस्था सहित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
बैठक में अन्नू गुप्ता, डॉ. सतीश शर्मा, संजय गुप्ता, गजेंद्र मारवाड़, दामोदर पंडित, संतोष गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियों ने सभी से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया है।
नगर पालिका चुनाव की मतगणना भी 14 सितंबर को होगी, इसलिए शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी, लेकिन पांच दिवसीय कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- महोत्सव के दौरान क्या कार्यक्रम होंगे?
- सुबह पूजा-अर्चना एवं शाम को आरती आयोजित की जाएंगी।
- गणपति सेवा समिति ने क्या भूमिका निभाई है?
- समिति ने महोत्सव की तैयारियां और जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
- कौन-कौन सदस्य बैठक में शामिल थे?
- अन्नू गुप्ता, डॉ. सतीश शर्मा, संजय गुप्ता, गजेंद्र मारवाड़ सहित अन्य सदस्य थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.