राजसमंद में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया
जय सिंह श्याम मंदिर में आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन हुआ
राजसमंद के आमेट क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई, जिसमें जय सिंह श्याम मंदिर और श्री रघुनाथ मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम और झांकियां प्रस्तुत की गईं। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और शाम को भजन संध्या आयोजित हुई। वहीं, निवाई थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के मामले में 33 लाख रुपये की नकदी जब्त कर कार्रवाई की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
राजसमंद। राजसमंद के आमेट क्षेत्र में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जय सिंह श्याम मंदिर में आधी रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय गर्भगृह के कपाट खोले गए और भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। भक्तों ने मंदिर को फूलों से सजाया और बिजली की आकर्षक सजावट ने माहौल को खास बनाया। मंदिर परिसर में सजाई गई झांकियां श्रद्धालुओं का आकर्षण बनीं, जिनमें नंदलाल की झांकी और झूला विशेष रूप से मन मोह लेने वाले थे।
शहर के बाहर अखाड़े में स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में श्याम मित्र मंडल की ओर से पिछले 18 वर्षों से कृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष झांकियां सजाई जा रही हैं। इस बार भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और 'हमारा आमेट' सहित कई झांकियां प्रस्तुत की गईं।
श्रद्धालुओं को सुपारी-सौंठ के लड्डू, धनिये की पंजीरी और माखन-मिश्री का प्रसाद भी वितरित किया गया। आमेट के जय सिंह श्याम मंदिर में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने घोषवादन किया। शाम को भजन संध्या हुई, जिसमें लादूलाल झड़ोल, श्याम सुथार आगरिया, रतनलाल बागवान और बाबूलाल ने भजन प्रस्तुत किए। पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।
इस बीच, निवाई थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। एसपी रोशन मीना ने बताया कि निवाई थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में आरोपी राजाराम गुर्जर पुत्र घासी राम, निवासी बासडा थाना चाकसू हाल निवासी निवाई से 33 लाख 25 हजार 500 रुपये की नकद सट्टा राशि बरामद की गई है। आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें 5 लाख की ऑनलाइन सट्टे की मास्टर आईडी की लाइनें मिली हैं।
पुलिस ने इस मामले में थाना निवाई पर आपराधिक मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पूरे आमेट क्षेत्र में जन्माष्टमी के मौके पर दिनभर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.