नागौर में दरियाव महाराज का 350वां अवतरण दिवस मनाया गया
राम नाम सुमिरन और सत्संग के महत्व पर दिया संदेश, कृष्ण जन्माष्टमी भी हुई
नागौर के रामपोल सत्संग भवन में आदि आचार्य जगतगुरु दरियाव महाराज का 350वां अवतरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राम नाम के सुमिरन और सत्संग के महत्व पर चर्चा हुई तथा कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भी आयोजित किया गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नागौर। नागौर के रामपोल सत्संग भवन में आदि आचार्य जगतगुरु दरियाव महाराज का 350वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सत्संग सभा में राम नाम के सुमिरन और सत्संग के महत्व पर जोर दिया गया। साथ ही रात में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भी संपन्न हुआ।
दरियाव महाराज ने राम नाम के सुमिरन को भक्ति का मुख्य आधार माना है। महंत मुरलीराम महाराज ने बताया कि गुरु अज्ञान के अंधकार को दूर कर ईश्वर-प्राप्ति का मार्ग दिखाते हैं।
दरियाव महाराज के अनुसार निरंतर स्मरण से मन निर्मल होता है और जीवन को सही दिशा मिलती है। उन्होंने संत-संगति और सत्संग से जुड़ने, अविश्वास व पाखंड से दूर रहने तथा शुद्धता और सदाचार अपनाने का संदेश दिया।
रात में पावन प्रसंग, विशेष आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान नंदकिशोर बजाज, राजाराम राठी, केवल चंद दर्जी, नंदलाल प्रजापत, कांतिलाल कंसारा, गोविन्दराम कंसारा, हीरालाल भार्गव, नंदलाल, लक्ष्मी नारायण सोनी, विजय कंसारा, महेश कंसारा और मनोज शर्मा सहित अनेक भक्तजन मौजूद रहे।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.