राजसमंद में सूने मकान से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
धर्मेशपुरी क्षेत्र में ताले तोड़कर चोरों ने सोना-चांदी और नकदी ले गए
राजसमंद के भीम कस्बे में एक सूने मकान से चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली है। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
राजसमंद। राजसमंद के भीम कस्बे के धर्मेशपुरी क्षेत्र में एक सूने मकान से चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना का पता गुरुवार सुबह मकान के ताले टूटे मिलने पर चला। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
निरमा चौहान पत्नी विक्रम सिंह रावत बुधवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे अपने घर और सड़क किनारे स्थित दुकान पर ताला लगाकर बच्चों के साथ पीहर कुशालपुरा चली गई थीं। उनके पति राजकोट, गुजरात में पेट्रोल पंप पर मजदूरी करते हैं।
गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उनकी सास सुशीलादेवी ने घर का मुख्य गेट खुला देखा। अंदर जाकर देखने पर मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे हुए थे।
चोरों ने अलमारियों से करीब 20 हजार रुपए नकद और 25 हजार रुपए कीमत की सिलाई मशीन ले ली। सोने के आभूषणों में रखड़ी, झूमर, टॉप्स, नथ, अंगूठी और अन्य जेवर शामिल थे, जिनकी कीमत 8 से 12 तोला सोना बताई गई है।
इसके अलावा, दो जोड़ी बड़ी पायल, छोटी पायल, चांदी की चेन, बच्चों के टॉप्स और चूड़ियां सहित करीब 700 ग्राम से 2 किलो तक चांदी के जेवर भी चोरी हुए हैं।
वारदात के दौरान बदमाश मौके पर लोहे का सरिया और एक दस्ताना छोड़ गए थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
एएसआई शिवचरण ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- चोरी की घटना कब हुई थी?
- मालिक परिवार बुधवार शाम 5:30 से 6 बजे तक घर छोड़कर गया था, चोरी उसी रात हुई मानी जा रही है।
- चोरी हुए जेवरात में कौन-कौन से सामान थे?
- सामान में रखड़ी, झूमर, टॉप्स, नथ, अंगूठी, बड़ी और छोटी पायल, चांदी की चेन, बच्चों के टॉप्स और चूड़ियां शामिल थीं।
- चोरी के दौरान चोरों ने क्या साक्ष्य छोड़े?
- चोरों ने मौके पर लोहे का सरिया और एक दस्ताना छोड़ा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
- पीड़ित परिवार का व्यवसाय और स्थिति क्या है?
- निरमा चौहान बाजार और दुकान संभालती हैं, जबकि उनके पति राजकोट में पेट्रोल पंप पर मजदूरी करते हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.