जालोर-बागरा फोरलेन पर चुनाव के बीच डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाया
एफआईआर के बाद भी नहीं रुकी तोड़फोड़, हादसों में चार लोगों की मौत
जालोर-बागरा फोरलेन पर नगर परिषद चुनाव के दौरान डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाया गया, जिसमें जेसीबी और मलबा हटाने का प्रयोग हुआ। पहले भी ऐसे कटों के कारण हादसे हो चुके हैं जिनमें चार लोगों की मौत हुई है, लेकिन अधिकारी और प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। पीडब्ल्यूडी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जालोर-बागरा फोरलेन पर 9 सितंबर को नगर परिषद चुनाव के दौरान डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाया गया। इस काम में जेसीबी का इस्तेमाल हुआ और मलबा हटाकर तोड़फोड़ के निशान छुपाए गए। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लगी।
सड़क और डिवाइडर का निर्माण पूरा होने के बाद रोड लाइट लगाने का काम चल रहा है। मतदान के दौरान औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण में लॉ कॉलेज के पास डिवाइडर का हिस्सा तोड़ने के बाद मलबा भी हटा दिया गया। टूटे हिस्से पर बालू-मिट्टी डाल दी गई ताकि तोड़फोड़ के निशान दिखाई न दें। सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और पुलिस प्रशासन चुनाव ड्यूटी में व्यस्त थे, जिसका फायदा उठाकर यह काम किया गया।
इस फोरलेन पर पहले भी डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाने के मामले सामने आ चुके हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन तोड़फोड़ नहीं रुकी। अवैध कटों के कारण अब तक हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो चुकी है। दो दिन पहले रात के समय एक कट से यू-टर्न ले रही कार को पीछे से आई दूसरी कार ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों कारों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं।
लगातार हादसों के बावजूद जिम्मेदारों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से पीडब्ल्यूडी और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जालोर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन शंकरलाल सुथार ने बताया, "मुझे जानकारी नहीं हैं। हमने पहले भी डिवाइडर तोड़ने को लेकर एफआईआर दी है। यदि वास्तव में डिवाइडर तोड़ा गया है तो एक और एफआईआर दर्ज कराएंगे।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अवैध कट क्यों बनाए जाते हैं?
- अवैध कटों का निर्माण मुख्य रूप से लोगों को आसान रास्ता बनाने के लिए किया जाता है, जिससे सड़क की सुरक्षा प्रभावित होती है।
- डिवाइडर तोड़ने की घटना किस जगह हुई?
- यह घटना औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण के लॉ कॉलेज के पास हुई थी।
- डिवाइडर तोड़ने के बाद किस तरह का काम चल रहा था?
- डिवाइडर तोड़ने के बाद सड़क पर रोड लाइट लगाने का काम जारी था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.