जालोर में शाम 5 बजे बंद होगा प्रचार, 40 वार्डों में मतदान केंद्र
प्रत्याशी समर्थकों के साथ वार्डों में संपर्क कर रहे हैं, प्रशासन तैयार
जालोर नगर परिषद चुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे बंद होगा। चुनाव के लिए 40 वार्डों में कुल 44 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जालोर। जालोर नगर परिषद चुनाव के प्रचार आज शाम 5 बजे बंद हो जाएंगे। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ वार्डों में घूमकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और पूरी ताकत से प्रचार कर रहे हैं। प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है।
नगर परिषद के 40 वार्डों में कुल 44 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 40 मुख्य और 4 सहायक केंद्र शामिल हैं। मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण भीनमाल रोड स्थित उपनिदेशक कृषि एवं परियोजना निदेशक कार्यालय के कमरे संख्या-4 में मुख्य और कमरे संख्या-6 में सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
वार्ड संख्या 38, 39 और 40 में भी मतदाताओं की संख्या को देखते हुए एक-एक मुख्य और सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
वार्ड संख्या 10 के निर्दलीय प्रत्याशी शेरू खान ने बाइक पर स्पीकर और होर्डिंग लगाकर प्रचार किया। वे अपने वार्ड के साथ अन्य वार्डों में भी प्रचार करते नजर आए। कई अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं के घर जाकर पैर छूकर आशीर्वाद और समर्थन मांग रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- प्रशासन चुनाव को लेकर कैसी तैयारी कर रहा है?
- प्रशासन शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अंतिम चरण की तैयारियों में है।
- निर्दलीय प्रत्याशी शेरू खान ने प्रचार कैसे किया?
- शेरू खान ने बाइक पर स्पीकर और होर्डिंग लगाकर प्रचार किया।
- मतदान केंद्रों का वितरण क्यों किया गया है?
- मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
- अन्य निर्दलीय प्रत्याशी कैसे प्रचार कर रहे हैं?
- कई अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं के घर जाकर पैर छूकर आशीर्वाद मांग रहे हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.