भारत-अफगानिस्तान मैच के कारण दिल्ली में कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध
13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम के आस-पास दोपहर से रात तक यातायात प्रभावित रहेगा
13 सितंबर को भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच के कारण दिल्ली में दोपहर 2 बजे से रात 11.45 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित मार्गों से बचने, मेट्रो और सार्वजनिक वाहन इस्तेमाल करने तथा यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है। स्टेडियम के आसपास पार्किंग सीमित रहेगी और नियमानुसार ही एंट्री व टैक्सी पिक-अप की सुविधा उपलब्ध होगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान टी-20 मैच के चलते दोपहर दो बजे से रात 11.45 बजे तक स्टेडियम और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने प्रभावित मार्गों से बचने और यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी है।
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मैच के कारण आइटीओ, राजघाट, बहादुरशाह जफर मार्ग, दिल्ली गेट, डीडीयू मार्ग, आसफ अली रोड समेत मध्य दिल्ली के कई मार्ग प्रभावित रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सार्वजनिक वाहन का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं।
स्टेडियम में आने वाले दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल निर्धारित एंट्री, पार्किंग और एप आधारित टैक्सी पिक-अप व ड्रॉप पॉइंट का ही इस्तेमाल करें। पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड में व्यवस्था की गई है।
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, ब्रिक्स समिट में शामिल वीआईपी की आवाजाही के दौरान सुरक्षा के घेरे में लिए गए इलाकों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक पाबंदियां लागू रहेंगी। मैच शाम 7 बजे से रात 11.30 बजे तक खेला जाएगा, जबकि यातायात प्रतिबंध दोपहर 2 बजे से रात 11.45 बजे तक रहेंगे।
जरूरत के मुताबिक बहादुर शाह जफर मार्ग, डीडीयू मार्ग, मीरदर्द चौक और जेएलएन मार्ग पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इन मार्गों के निर्धारित हिस्सों पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित रहेगी। यात्रियों को इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
दर्शकों के लिए बहादुर शाह जफर मार्ग से गेट संख्या एक से आठ तक, अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के निकट जेएलएन मार्ग से गेट संख्या 10 से 15 तक और पेट्रोल पंप के निकट बहादुर शाह जफर मार्ग से गेट संख्या 16 से 18 तक पहुंचने की व्यवस्था की गई है।
स्टेडियम के आसपास सामान्य पार्किंग की अनुमति नहीं होगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐप आधारित टैक्सियों के लिए गेट नंबर दो और राजघाट चौक पर पिक-अप एवं ड्रॉप-ऑफ स्थान निर्धारित किए गए हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को मार्ग में बदलावों का पालन करने, मेट्रो का उपयोग करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है। स्टेडियम न जाने वाले आम लोगों को भीड़भाड़ से बचने के लिए इन मार्गों का उपयोग न करने का सुझाव दिया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- दर्शकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कैसी रहेगी?
- पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड में विशेष व्यवस्था की गई है।
- क्या स्टेडियम के आसपास सामान्य पार्किंग की अनुमति होगी?
- नहीं, स्टेडियम के आसपास सामान्य पार्किंग की अनुमति नहीं होगी और उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- क्या मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक होगी?
- जरूरत के अनुसार बहादुर शाह जफर मार्ग, डीडीयू मार्ग, मीरदर्द चौक और जेएलएन मार्ग पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की जा सकती है।
- दर्शकों को प्रवेश के लिए कौन-कौन से गेट उपयोग करने होंगे?
- बहादुर शाह जफर मार्ग से गेट 1 से 8, जेएलएन मार्ग से गेट 10 से 15 और बहादुर शाह जफर मार्ग के पेट्रोल पंप के नजदीक गेट 16 से 18 तक पहुँचने की व्यवस्था है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.