श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में भारत से भिड़ेगी
13 सितंबर को दुबई में भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला होगा
वूमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। 13 सितंबर को दुबई में श्रीलंका का सामना भारत से होगा। इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने 47 नाबाद रन और 4 विकेट लिए।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
वूमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।
पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 130/6 रन बनाए। शुरुआत में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में थी। कप्तान फातिमा सना ने क्रैम्प्स की तकलीफ के बावजूद क्रीज पर डटी रहीं और तुबा हसन के साथ अंतिम चार ओवरों में तेजी से रन जोड़कर स्कोर 130 तक पहुंचाया।
श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और चार विकेट 33 रन पर गिर गए थे। तब हर्षिता समरविक्रमा ने 36 और कविशा दिलहारी ने 33 रन बनाकर 67 रनों की साझेदारी की, जिससे मैच का रुख बदल गया। फातिमा ने दोनों बल्लेबाजों को आउट किया, लेकिन कौशानी नुत्यांगना और नीलाक्षिका सिल्वा ने जिम्मेदारी संभाली और श्रीलंका को आठ गेंद शेष रहते जीत दिला दी।
फातिमा सना ने 47 रन की नाबाद पारी खेली और 4 विकेट लिए, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद फातिमा भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने माना कि फील्डिंग में हुई गलतियों ने टीम को नुकसान पहुंचाया और बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है।
श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापट्टू ने कहा, "उनकी टीम दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकती है। टीम की ताकत उन खिलाड़ियों में है, जो हालात के मुताबिक जिम्मेदारी लेने में सक्षम हैं। उनकी टीम में इतनी गहराई और धैर्य है कि वे वूमेंस एशिया कप फाइनल में किसी भी विरोधी टीम को हरा सकती है।"
श्रीलंका की यह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीसरी जीत है। अब 13 सितंबर को फाइनल में उसका सामना सात बार की चैंपियन भारतीय टीम से होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- श्रीलंका ने मैच में कैसे वापसी की?
- हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी की 67 रनों की साझेदारी ने मैच का रुख श्रीलंका के पक्ष में मोड़ दिया।
- पाकिस्तान की कप्तान ने मैच के बाद क्या प्रतिक्रिया दी?
- फातिमा सना ने फील्डिंग की गलतियों को अपनी हार का कारण बताया और बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत स्वीकार की।
- श्रीलंका की कप्तान ने टीम की ताकत के बारे में क्या कहा?
- चमारी अथापट्टू ने कहा कि टीम में गहराई और धैर्य है, जो फाइनल में किसी भी टीम को हराने में सक्षम है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.