श्रीगंगानगर में ड्रोन से 50 करोड़ की हेरोइन बरामद
पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई करीब 10 किलो हेरोइन पुलिस ने जब्त की
श्रीगंगानगर के रावलामंडी में पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई लगभग 10 किलो हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। स्थानीय ग्रामीणों की जागरूकता से यह सफलता मिली और मामले की जांच सीमा सुरक्षा बल समेत अन्य एजेंसियां कर रही हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के रावलामंडी क्षेत्र में पुलिस ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन से गिराई गई करीब 10 किलो हेरोइन जब्त की है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की जागरूकता से यह बड़ी सफलता मिली।
शनिवार देर रात गांव 23 केडी के ग्रामीणों ने आसमान में संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। खेतों में एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ, जिसमें नशीला पदार्थ हेरोइन पाया गया।
प्रारंभिक जांच में इसका वजन करीब 10 किलो निकला। पुलिस ने नशीली खेप को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचित किया गया है। सभी एजेंसियां जांच कर रही हैं कि यह खेप किस स्थानीय तस्कर या नेटवर्क के लिए भेजी गई थी।
पिछले वर्षों में भारत-पाक सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के कई प्रयास सामने आ चुके हैं। सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से इन साजिशों को नाकाम कर रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पुलिस ने बरामद की गई हेरोइन की मात्रा कितनी बताई?
- प्रारंभिक जांच में हेरोइन का वजन करीब 10 किलो बताया गया है।
- भारत-पाक सीमा पर ड्रोन से तस्करी की क्या स्थिति है?
- पिछले वर्षों में ड्रोन के जरिए हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के कई प्रयास सामने आए हैं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.