हनुमानगढ़ में 1 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
पुलिस ने फलोदी के युवक से 5 लाख रुपए मूल्य की अफीम बरामद की
हनुमानगढ़ के गोलूवाला थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ एक कार्रवाई में फलोदी जिले के युवक सुभाष चंद्र को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अफीम की सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है और मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के गोलूवाला थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फलोदी जिले के युवक को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद और सीओ हनुमानगढ़ मीनाक्षी की देखरेख में गोलूवाला थाना प्रभारी राजनदीप कौर के नेतृत्व में पुलिस टीम फिरोजवाला-लखासर रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान रोही 14 एलजेडब्ल्यू/बी के पास युवक के कब्जे से 1 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान सुभाष चंद्र (27) पुत्र निंबाराम विश्नोई के रूप में हुई है, जो फलोदी जिले के सांवरिज स्थित उदानियों की ढाणी का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। साथ ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है। कार्रवाई में गोलूवाला थाना के उप निरीक्षक गुरुदेव सिंह, कॉन्स्टेबल विक्रमजीत, कॉन्स्टेबल सुरजीत सिंह और कॉन्स्टेबल संजय शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मामले की आगे की जांच सदर थाना के थानाधिकारी राजीव रॉयल कर रहे हैं।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.