निवाई में 15 दिन बाद बारिश, तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
बारिश से किसानों को मिली राहत, कल भी बारिश की संभावना
राजस्थान के निवाई उपखंड क्षेत्र में करीब 15 दिन बाद शनिवार सुबह बारिश हुई, जिससे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 5 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में हल्की से भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। बारिश से खरीफ की फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
टोंक। राजस्थान के निवाई उपखंड क्षेत्र में करीब 15 दिन बाद शनिवार सुबह बारिश हुई। सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर 12 बजे तक हल्की फुहारें पड़ती रहीं, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे।
बारिश के कारण खरीफ की फसलों को राहत मिली है, क्योंकि लंबे समय से बारिश नहीं होने से किसान परेशान थे। निवाई में शनिवार सुबह 8:30 बजे तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो गुरुवार की तुलना में करीब 10 डिग्री कम और शुक्रवार से 7 डिग्री कम था। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है, साथ ही कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
निवाई में शनिवार सुबह से जारी फुहारों ने किसानों की उम्मीद बढ़ा दी है। प्रभावित किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रही तो सूखे की मार झेल रही खरीफ फसलों को बड़ा फायदा मिलेगा।
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.