दौसा में मतदान केंद्र पर सांसद के साथ युवती को लेकर विवाद
वार्ड 53 के कर विभाग कार्यालय बूथ पर फर्जी मतदान के आरोप से हंगामा
दौसा के वार्ड 53 स्थित मतदान केंद्र पर सांसद मुरारी लाल मीणा के साथ आई युवती को लेकर भाजपा प्रत्याशी और एजेंट ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया, जिससे विवाद हो गया। मतदान केंद्र पर पुलिस पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की गई और मतदान प्रक्रिया पुनः शुरू हुई।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
दौसा। दौसा नगर परिषद के वार्ड 53 स्थित कर विभाग कार्यालय मतदान केंद्र पर सांसद मुरारी लाल मीणा के साथ आई युवती को लेकर विवाद हो गया। भाजपा प्रत्याशी और एजेंट ने युवती पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया, जिससे बूथ पर हंगामा मच गया।
मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी और एक एजेंट ने युवती के फर्जी मतदाता होने का आरोप लगाया। मतदान दल के कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि युवती ने वोट नहीं डाला। विवाद बढ़ने पर बूथ के अंदर हंगामे की स्थिति बन गई, जिसके बाद मतदान कर्मियों ने युवती और प्रत्याशी को बाहर कर दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थक सांसद मुरारी लाल मीणा से भी उलझते नजर आए।
अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया को दोबारा व्यवस्थित किया गया और पुलिस की मौजूदगी में मतदान जारी है।
विभिन्न दावों के बीच पुलिस और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार शर्मा ने भी अपना पक्ष रखा है।
युवती उनके साथ सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए मतदान केंद्र तक आई थी.
मुरारी लाल मीणा, सांसद
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- युवती मतदान केंद्र पर क्यों आई थी?
- युवती सांसद मुरारी लाल मीणा के साथ फोटो खिंचवाने के लिए आई थी।
- भाजपा प्रत्याशी का विवाद के बारे में क्या कहना है?
- प्रत्याशी योगेश कुमार शर्मा ने अपना पक्ष रखा है लेकिन विस्तृत जानकारी नहीं दी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.