डीडवाना विधायक यूनुस खान से मतदान केंद्र पर विवाद
विधायक ने कांग्रेस और भाजपा पर मिलीभगत कर वोटिंग रोकने का आरोप लगाया
डीडवाना नगर परिषद चुनाव के दौरान विधायक यूनुस खान अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे जहां कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया, जिससे मतदान आधे घंटे के लिए रुका। यूनुस खान ने कांग्रेस और भाजपा के नेताओं पर मिलकर मतदान रोकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
कुचामन सिटी। डीडवाना नगर परिषद चुनाव के दौरान विधायक यूनुस खान अपने परिवार के साथ मतदान करने बूथ पर पहुंचे। इसी बीच कुछ लोग उनके साथ उलझ गए, जिससे मतदान आधे घंटे के लिए रुका। विधायक ने कांग्रेस और भाजपा नेताओं पर मिलीभगत कर वोटिंग रोकने का आरोप लगाया।
डीडवाना के वार्ड नंबर 11 के मतदान केंद्र पर बुधवार को विधायक यूनुस खान अपने परिवार के साथ वोट डालने आए थे। तभी कुछ लोग बूथ में घुस आए और विधायक से विवाद करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस और हंगामा हुआ। पुलिस और प्रशासन के आने के बाद भी स्थिति तनावपूर्ण रही।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, वृत्ताधिकारी उमेश गुप्ता और थाना प्रभारी मोहन सिंह मौके पर पहुंचे और सभी को बूथ से बाहर निकाला। मतदान केंद्र के 200 मीटर तक मौजूद लोगों को भी हटाया गया।
यूनुस खान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक चेतन डूडी और भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा ने मिलकर उन्हें मतदान से रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "डीडवाना में भाजपा और कांग्रेस एक हो गई हैं।" उन्होंने बताया कि कुछ अनाधिकृत लोग उनके आईडी कार्ड छीनकर धक्का-मुक्की कर रहे थे।
विधायक ने इस मामले की शिकायत एसपी से की और बूथ में घुसे लोगों को गिरफ्तार करने तथा परिवार को पुलिस सुरक्षा में मतदान कराने की मांग की। इस मांग को लेकर यूनुस खान अपने परिवार के साथ बूथ से कुछ दूरी पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, "जब तक एसपी खुद बूथ पर नहीं आएंगे और FIR दर्ज नहीं करेंगे, तब तक हम मतदान नहीं करेंगे।"
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- विधायक ने अपना विरोध कैसे जताया?
- विधायक अपने परिवार के साथ बूथ से कुछ दूरी पर धरने पर बैठ गए जब तक एसपी नहीं आए और FIR नहीं दर्ज हुई।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.