धौलपुर में पार्वती-चंबल नदियों में उफान, पुलिस अलर्ट
तीन दिन की बारिश के बाद नदी जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में जलभराव जारी
धौलपुर जिले में तीन दिन की बारिश के बाद पार्वती और चंबल नदियों में जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण पार्वती बांध के चार गेट खोले गए हैं। बाढ़ और जलभराव की आशंका के चलते पुलिस ने विशेष निगरानी बढ़ाई है और लोगों को नदी या जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
धौलपुर। धौलपुर जिले में तीन दिन से हो रही बारिश के बाद पार्वती और चंबल नदियों में उफान बरकरार है। चंबल नदी का जलस्तर 128 मीटर तक पहुंच गया है और पार्वती बांध के चार गेट खोलकर पानी छोड़ा गया है।
पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया से लगातार पानी की आवक बनी हुई है, जिससे नदी-नालों और जलाशयों में जलस्तर बढ़ गया है। इसका असर आसपास के क्षेत्रों में दिख रहा है, जहां निचले इलाकों और कई कॉलोनियों में बारिश रुकने के बाद भी जलभराव बना हुआ है। हालांकि, जलभराव वाले इलाकों में धीरे-धीरे पानी निकलना शुरू हो गया है।
बाढ़ और जलभराव की आशंका को देखते हुए धौलपुर पुलिस ने जिले में विशेष निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी एएसपी श्रवण कुमार झोरड़ की देखरेख में नदी, रपट, पुलिया, बांध, जलाशय और अन्य जोखिम वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
पुलिस टीमें पानी के तेज बहाव वाले स्थानों पर लगातार नजर रख रही हैं और लोगों को समझा रही हैं कि वे जोखिम लेकर नदी, रपट या पुलिया पार न करें। प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले पानी में पैदल, बाइक या वाहन लेकर जाने का जोखिम न उठाएं। बच्चों और बुजुर्गों को नदी, बांध और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखने की सलाह दी गई है। साथ ही पानी भरे स्थानों पर बिजली के खंभों, तारों और अन्य विद्युत उपकरणों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।
सुरक्षा के लिए पुलिस सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार सलाह जारी कर लोगों को जागरूक कर रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पुलिस की निगरानी में कौन-कौन से स्थान शामिल हैं?
- नदी, रपट, पुलिया, बांध, जलाशय और अन्य जोखिम वाले स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
- पुलिस ने लोगों को क्या सावधानियां बरतने को कहा है?
- लोगों को तेज बहाव वाले पानी में पैदल या वाहन लेकर न जाने, बच्चों और बुजुर्गों को जोखिम क्षेत्रों से दूर रखने, और बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
- पुलिस लोग तक अपनी सलाह कैसे पहुंचा रही है?
- पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार सलाह और जागरूकता अभियान चला रही है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.