जींद में पुलिस ने साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया
पुलिस ने लोगों को बैंक जानकारी साझा न करने की चेतावनी दी और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई
जींद में पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने और इन्हें रोकने के लिए एक अभियान चलाया, जिसमें लोगों को बैंक विवरण और ओटीपी साझा करने के खिलाफ सलाह दी गई। पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की, साथ ही अवैध वित्तीय लेन-देन में शामिल व्यक्तियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जींद। जींद में पुलिस ने साइबर अपराधों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों को पैसों के लालच में अनजान व्यक्ति से बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी साझा न करने की सलाह दी।
पुलिस ने साइबर ठगी में बैंक खातों, यूपीआई आईडी और सिम कार्ड का दुरुपयोग न होने देने को लेकर सतर्क रहने को कहा है। साइबर अपराध और अवैध वित्तीय लेन-देन पर पुलिस की कड़ी नजर है। जानबूझकर बैंक खाते या सिम कार्ड का इस्तेमाल अवैध लेन-देन के लिए कराने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम लगातार साइबर ठगों द्वारा आम लोगों के बैंक खातों के दुरुपयोग को रोकने के लिए निगरानी कर रही है। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
इस अभियान के दौरान लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थी, शिक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने पुलिस की पहल की सराहना की।
पुलिस ने लोगों को बताया कि पैसों के लालच में आकर किसी अनजान व्यक्ति से बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी साझा न करें। साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक खातों और निजी जानकारी का दुरुपयोग कर रहे हैं। अनजान मोबाइल नंबरों से आने वाली कॉल पर भरोसा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
पुलिस टीम ने चिन्हित व्यक्तियों को जागरूक कर उनकी काउंसलिंग की और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई
मोहन चंद्र पांडे, पुलिस
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद







Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.