गिड़ा में बारिश न होने से सूखने लगी फसलें
पश्चिमी राजस्थान के कई गांवों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान का खतरा
पश्चिमी राजस्थान के गिड़ा तहसील क्षेत्र में एक महीने से बारिश न होने के कारण फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने प्रशासन से फसलों की स्थिति का निरीक्षण कर प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग की है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बालोतरा। पश्चिमी राजस्थान के गिड़ा तहसील क्षेत्र में एक महीने से अधिक समय से बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। किसानों की नजरें आसमान पर टिकी हैं, लेकिन बारिश न होने से उनकी चिंता बढ़ गई है।
गिड़ा तहसील के अमरगढ़, नैनोणी, दर्जियों की ढाणी, मेघवालों की ढाणी, डेलुओं की ढाणी, हेमनगर और चौहान नगर सहित उतरनी, चीबी, खारापार, संतरा, रिडियातालर, चैनपुरा, मलवा, होलानी और लापुन्दड़ा जैसे आसपास के गांवों में बारिश की कमी का असर साफ दिख रहा है। शुरुआती दिनों में अच्छी बारिश होने से फसलों से अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन बाद में लंबे समय तक बारिश न होने से हालात खराब हो गए हैं।
किसानों का कहना है कि खेती के लिए इस समय बारिश बहुत जरूरी है। फसल खराब होने पर उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। बारिश का इंतजार करते-करते किसानों के चेहरों पर चिंता साफ दिखाई देने लगी है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से क्षेत्र में फसलों की स्थिति का तुरंत जायजा लेने और प्रभावित किसानों का सर्वे करवाकर राहत देने की मांग की है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- किसान इस बारिश की कमी को कैसे देख रहे हैं?
- किसानों का कहना है कि इस समय बारिश बहुत जरूरी है और वे इसे लेकर बेहद चिंतित हैं।
- सरकार और प्रशासन से किसानों की क्या मांग है?
- ग्रामीणों ने प्रभावित किसानों का सर्वे करवाकर राहत देने और फसलों की स्थिति का तत्काल जायजा लेने की मांग की है।
- किस गांवों में बारिश की कमी का असर स्पष्ट दिख रहा है?
- अमरगढ़, नैनोणी, दर्जियों की ढाणी, मेघवालों की ढाणी सहित गिड़ा तहसील के कई आसपास के गांवों में असर देखा जा रहा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.