श्रीगंगानगर में 11 निकायों के 340 वार्डों की मतगणना कल
जिले में 1306 प्रत्याशी 67 टेबल पर 73 राउंड में वोटों की गिनती
श्रीगंगानगर जिले के 11 नगरीय निकायों के 340 वार्डों की मतगणना सोमवार को संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में होगी। जिले में कुल 1306 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और मतगणना 11 केंद्रों पर 67 टेबल से की जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक वार्ड की मतगणना पूरी होने के बाद ही दूसरे वार्ड की प्रक्रिया शुरू होगी।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले की 11 नगरीय निकायों में सोमवार को वोटों की गिनती होगी। कुल 340 वार्डों के लिए 1306 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में होगी।
जिले में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में हुए थे। पहले चरण में 9 सितंबर को सूरतगढ़, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, श्रीविजयनगर और घड़साना में मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 11 सितंबर को नगर परिषद श्रीगंगानगर, सादुलशहर, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर, पदमपुर और गजसिंहपुर में मतदान संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि जिले में कुल 11 मतगणना केंद्र, 67 मतगणना टेबल और 73 राउंड प्रस्तावित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक वार्ड की मतगणना पूरी होने के बाद ही दूसरे वार्ड की मतगणना शुरू की जाएगी।
डॉ. यादव ने बताया कि जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, उसी वार्ड के प्रत्याशियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को संबंधित मतगणना केंद्र में उपस्थित रहने की अनुमति होगी। ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है और निर्धारित समय पर प्रक्रिया के अनुसार स्ट्रॉन्ग रूम खोले जाएंगे तथा ईवीएम को मतगणना टेबल तक पहुंचाया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्रों पर आवश्यक सुरक्षा, बैठने, पार्किंग और यातायात की व्यवस्थाएं की गई हैं।
प्रत्याशियों की संख्या के अनुसार नगर परिषद श्रीगंगानगर सबसे आगे है। इसके बाद सूरतगढ़ में 205, रायसिंहनगर में 130 और अनूपगढ़ में 128 प्रत्याशी हैं। केसरीसिंहपुर में 48, गजसिंहपुर में 58, पदमपुर में 61, श्रीकरणपुर में 70, सादुलशहर में 87, श्रीविजयनगर में 90 और घड़साना में 97 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मतगणना कब और कहां होगी?
- मतगणना सोमवार को संबंधित नगरपालिका मुख्यालयों पर रिटर्निंग अधिकारियों की निगरानी में होगी।
- मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं की क्या स्थिति होगी?
- केवल उसी वार्ड के प्रत्याशियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतगणना केंद्र में उपस्थित रहने की अनुमति होगी।
- ईवीएम की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की गई है?
- ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा गया है और निर्धारित समय पर ही स्ट्रॉन्ग रूम खोले जाएंगे।
- पहले और दूसरे चरण में किस-किस निकाय में मतदान हुआ था?
- पहले चरण में 9 सितंबर को पांच निकायों में, दूसरे चरण में 11 सितंबर को छह निकायों में मतदान हुआ था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.