बीकानेर में कांग्रेस ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र
पूर्व मंत्री बीडी कल्ला ने भाजपा के ट्रिपल इंजन मॉडल पर सवाल उठाए
कांग्रेस ने बीकानेर नगर निगम चुनाव के लिए अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें शहर की दैनिक समस्याओं जैसे टूटी सड़कें, नालियां, सीवरेज और सफाई को प्राथमिकता दी गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला ने भाजपा के पिछले 10 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि विकास में कोई खास प्रगति नहीं हुई और कांग्रेस के बोर्ड बनने पर इन मुद्दों को जल्द हल किया जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बीकानेर। बीकानेर में नगरीय निकाय चुनावों की तारीखें नजदीक आते ही राजनीतिक माहौल गरमाया है। कांग्रेस ने स्थानीय स्तर पर अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें आम जनता की दैनिक समस्याओं को प्राथमिकता दी गई है।
पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीडी कल्ला ने भाजपा के ट्रिपल इंजन सरकार के दावों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "यदि पिछले 10 साल में भाजपा ने बीकानेर के विकास के लिए प्रभावी काम किया होता तो आज चुनाव में जनता से दोबारा ट्रिपल इंजन के नाम पर वोट मांगने की जरूरत नहीं पड़ती।" कल्ला ने बताया कि बीकानेर नगर निगम में पिछले करीब 10 वर्षों से भाजपा का ही बोर्ड काबिज रहा है, लेकिन शहर की मूलभूत समस्याओं जैसे टूटी सड़कों, नालियों, सीवरेज और सफाई का स्थायी समाधान नहीं हो पाया।
कल्ला ने कहा, "विकास केवल कागजों या नारों में दिखाने से नहीं होता, वह जमीन पर दिखना चाहिए, जिसका भाजपा के दस साल के शासन में पूरी तरह अभाव रहा है।" उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र उन मुद्दों को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जिनसे सीधे तौर पर आम जनता प्रभावित होती है।
उन्होंने कहा, "कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है और इस बार शहर की जनता कांग्रेस को मौका देगी।" कल्ला ने आश्वस्त किया कि कांग्रेस का बोर्ड बनने पर शहर की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा और विकास को गति दी जाएगी।
कल्ला ने कांग्रेस के अंदरूनी विवादों पर कहा कि टिकट वितरण के बाद उभरे असंतोष और कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी पार्टी का अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा, "संगठन के स्तर पर बैठकर सभी मतभेदों को सुलझा लिया जाएगा और पूरी पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में डटी है।"
उत्तराधिकार और परिवारवाद के सवाल पर बीडी कल्ला ने कहा, "कांग्रेस के पास ऊर्जावान युवाओं की एक बड़ी टीम है। जो भी युवा समर्पित होकर काम करेगा और जिसमें योग्यता होगी, पार्टी और जनता उसे स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ाएगी। किसी पर अपनी पसंद थोपना लोकतांत्रिक व्यवस्था में संभव नहीं है।"
आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने इसे भविष्य की बात बताया। बीडी कल्ला ने विश्वास जताया कि चुनाव परिणाम भाजपा के ट्रिपल इंजन के दावों की पोल खोल देंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कांग्रेस के घोषणा पत्र में किन मुद्दों को शामिल किया गया है?
- घोषणा पत्र में विशेष रूप से टूटी सड़कों, नालियों, सीवरेज और सफाई जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता दी गई है।
- बीडी कल्ला ने भाजपा की सरकार पर क्या मुख्य आरोप लगाए?
- उन्होंने कहा कि भाजपा ने बीकानेर के विकास में प्रभावी काम नहीं किया और केवल कागजों या नारों में विकास दिखाया गया।
- कांग्रेस के अंदरूनी विवादों के बारे में क्या जानकारी मिली?
- बीडी कल्ला ने बताया कि टिकट वितरण के बाद जो असंतोष हुआ है, उसे संगठन के स्तर पर सुलझाया जाएगा एवं पार्टी एकजुट है।
- कांग्रेस में युवाओं की भूमिका क्या है?
- कांग्रेस के पास ऊर्जावान युवाओं की एक बड़ी टीम है, जो समर्पित और योग्य होने पर पार्टी और जनता द्वारा आगे बढ़ाई जाएगी।
- आगामी विधानसभा चुनाव पर बीडी कल्ला का क्या कहना है?
- उन्होंने इसे भविष्य की बात बताते हुए कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार के दावों की पोल खोल देंगे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.