बारां के फरेदुआ गांव में मादा चीता वीरा के दिखने से हड़कंप
कूनो से आई मादा चीता खेतों में घूमी, वन विभाग की टीमें निगरानी में
बारां के फरेदुआ गांव के पास मादा चीता वीरा के दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है और ग्रामीणों से चीते के नजदीक न जाने की अपील की गई है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बारां। बारां जिले के फरेदुआ गांव के पास मादा चीता वीरा के दिखाई देने से ग्रामीणों में डर फैल गया। यह चीता कूनो से आई है और सुबह से मक्का के खेतों में घूम रही है। वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
किसानों ने खेतों में काम करते हुए अचानक चीता को देखा तो वे डरकर खेत छोड़कर चले गए। इससे गांव में सतर्कता बढ़ गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले। वन विभाग की किशनगंज और शाहाबाद रेंज की टीमें लगातार चीता की लोकेशन पर नजर रख रही हैं।
क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि यह मादा चीता कई दिनों से बारां-श्योपुर बॉर्डर के जंगलों में घूम रही थी। पानी की तलाश में यह जंगल से निकलकर बस्ती के नजदीक पहुंची है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे चीते के मूवमेंट वाले इलाके से दूर रहें, खेतों में अकेले न जाएं और चीते को परेशान न करें।
वन विभाग पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा चुका है और ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- ग्रामीण मादा चीता के दिखने पर क्या प्रतिक्रिया दे रहे हैं?
- ग्रामीण डरकर खेत छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं और सतर्कता बढ़ा दी है।
- वन विभाग की क्या भूमिका है?
- वन विभाग की टीमें चीता की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं और इलाके में जागरूकता फैला रही हैं।
- वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए क्या सुझाव दिए हैं?
- ग्रामीणों से कहा गया है कि वे चीते के मूवमेंट वाले इलाके से दूर रहें और खेतों में अकेले न जाएं।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.