तालाब में डूबने से दो नाबालिगों की मौत
दो भाई खेलने निकले थे, शव लोरड़ी पंडितजी गांव के तालाब में मिले
जोधपुर के लोरड़ी पंडितजी गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों, विष्णु पटेल (13) और नीतेश (11), की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पुष्टि की और बच्चों के शव तालाब में तैरते हुए मिले।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
जोधपुर। जोधपुर के लोरड़ी पंडितजी गांव में तालाब में डूबने से दो नाबालिगों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे और शव तालाब में तैरते मिले। थाना अधिकारी परमेश्वरी ने घटना की पुष्टि की।
करवड़ थाना अधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मृतकों की पहचान विष्णु पटेल (13) पुत्र सोहनराम और नीतेश (11) पुत्र ओमाराम के रूप में हुई है। दोनों बच्चे दोपहर में घर से खेलने निकले थे।
परमेश्वरी ने बताया कि घटना लोरड़ी पंडितजी गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनों के शव तालाब में तैरते मिले।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.