City / Local 1 MIN READ

बाड़मेर जिला हॉस्पिटल में मरीज के साथ आए युवकों ने किया तोड़फोड़

डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति सामान्य बताई, फिर भी युवकों ने रेफर की मांग की

बाड़मेर के जिला हॉस्पिटल की इमरजेंसी वार्ड में शनिवार देर रात मरीज के साथ आए चार युवकों ने रेफर करने की मांग को लेकर हंगामा किया। डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति सामान्य बताई, लेकिन विवाद बढ़ने पर वार्ड के गेट पर लगे कांच तोड़ दिए गए।
बाड़मेर जिला हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है
बाड़मेर जिला हॉस्पिटल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है / Staff

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 बाड़मेर के जिला हॉस्पिटल की इमरजेंसी वार्ड में शनिवार देर रात मरीज के साथ आए चार युवकों ने रेफर करने की मांग को लेकर हंगामा किया। डॉक्टरों ने मरीज की स्थिति सामान्य बताई, लेकिन विवाद बढ़ने पर वार्ड के गेट पर लगे कांच तोड़ दिए गए।

चार युवकों ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत पर एक मरीज को अस्पताल लाया था। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीज की स्थिति सामान्य बताई और रेफर की जरूरत नहीं बताई। इसके बावजूद दो युवक लगातार मरीज को रेफर करने की मांग करते रहे।

डॉक्टरों ने एक्सपर्ट डॉक्टर रमेश कटारिया को बुलाया, जिन्होंने बताया कि टीम ने दो-तीन बार मरीज की अच्छी तरह जांच की थी और स्थिति रेफर करने जैसी नहीं थी। विवाद बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस और सुरक्षा गार्ड को बुलाया, लेकिन वे आने से पहले ही युवक वहां से चले गए।

डॉक्टर ने पीएमओ को लिखित में घटना की जानकारी दी है और पुलिस को मौखिक सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। अस्पताल में रात के समय सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।

Member Access

8 free articles left today

0 of 8 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

Trust & Transparency

How this story was handled

PublishedAug 23, 2026 04:49 PM IST
Last updatedAug 23, 2026 04:49 PM IST
Latest newsroom actionsabalbhati (admin)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under शहर / लोकल and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: अपराध.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Reader Pulse

Most Read

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.