हम आपके अनुभव को बेहतर बनाने, विज्ञापन दिखाने और ट्रैफ़िक समझने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं। साइट का उपयोग जारी रखने पर आप इससे सहमत होते हैं।
निजता नीति
चंडीगढ़ पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच किलो जिलेटिन स्टिक विस्फोटक, डेटोनेटर, रिमोट ट्रिगरिंग सिस्टम और पिस्तौल बरामद हुए हैं।.
बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र के भीलों का तला गांव में खेत में मिले संदिग्ध बम के फटने से 5 वर्षीय मासूम भैराराम और उसकी मां फूली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.
जैसलमेर में नगर परिषद ने घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु और विमुक्त जातियों के 129 परिवारों को निःशुल्क आवासीय पट्टे वितरित किए। इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर पक्के आवास का लाभ दिलाने की योजना है।.
राजस्थान के जैसलमेर जिले में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। IAS यथार्थ शेखर को नया जिला परिषद CEO नियुक्त किया गया है, जबकि UIT सचिव का तबादला बाड़मेर कर दिया गया है। इस बदलाव के साथ डॉ. मुरलीधर सोनी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।.
जोधपुर के लोरड़ी पंडितजी गांव में तालाब में डूबने से दो नाबालिगों की मौत हो गई। दोनों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे और शव तालाब में तैरते मिले। थाना अधिकारी परमेश्वरी ने घटना की पुष्टि की।.
बाड़मेर से शुरू हुए सुरक्षा बंधन अभियान के संयोजक महेंद्र सिंह तारातरा को सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया। अभियान के तहत 40 हजार से अधिक पशुओं को रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाई जा चुकी है।.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अंतिम चरण में है और क्वाड सहयोग को भी नई गति देने की तैयारी चल रही है।.
जैसलमेर के नाचना क्षेत्र से सीआईडी इंटेलिजेंस ने मुस्ताक अली को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह दुकान की आड़ में सेना और बीएसएफ की गतिविधियों की जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर्स को भेजता था।.
चित्तौड़गढ़ के कपासन क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने अपनी दो जिंदा बेटियों को सामाजिक रूप से मृत मानते हुए शोक पत्रिका छपवाई और अंतिम संस्कार जैसी रस्में कर दीं।.
कौनसी ख़बरें आपको पसंद हैं?
Pick 3 or more topics — we'll personalize your homepage and digest.