शहर / लोकल बाड़मेर 1 MIN READ

खेत में मिला संदिग्ध बम फटा, 5 साल के बच्चे और मां घायल

भीलों का तला गांव में खेत में खेलते समय विस्फोट से मां-बेटे की हालत गंभीर

बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र के भीलों का तला गांव में खेत में मिले संदिग्ध बम के फटने से 5 वर्षीय मासूम भैराराम और उसकी मां फूली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
AI सार

बाड़मेर जिले के भीलों का तला गांव में खेत में मिले संदिग्ध बम के फटने से 5 वर्षीय भैराराम और उसकी मां फूली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां बम के स्रोत और घटना की जांच कर रही हैं।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

बाड़मेर में खेत में विस्फोट के बाद घायल मां-बेटे को अस्पताल ले जाते लोग
बाड़मेर में खेत में विस्फोट के बाद घायल मां-बेटे को अस्पताल ले जाते लोग / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र के भीलों का तला गांव में खेत में मिले संदिग्ध बम के फटने से 5 वर्षीय मासूम भैराराम और उसकी मां फूली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे भैराराम खेत में खेल रहा था जब उसकी नजर जमीन में दबी एक संदिग्ध बम पर पड़ी। नासमझ बच्चे को यह अंदाजा नहीं था कि वह वस्तु विस्फोटक है। वह उसे घर ले आया और खेलते समय पत्थर की तरफ फेंक दिया। अचानक बम जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो भैराराम और उसकी मां घायल मिले।

परिजन दोनों को तुरंत बाड़मेर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देख उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह बम कहां से आया और क्या यह सैन्य अभ्यास का अनफटा गोला है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले की गहनता से जांच कर रही हैं।

पिता श्रवण कुमार ने बताया कि बारिश के कारण खेत में जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। धमाके में बच्चे के हाथ और प्राइवेट पार्ट के चीथड़े उड़ गए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की पड़ताल जारी है।

Member Access

8 free articles left today

0 of 8 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

Trust & Transparency

How this story was handled

PublishedAug 24, 2026 02:06 PM IST
Last updatedAug 24, 2026 07:18 PM IST
Latest newsroom actionsabalbhati (admin)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under शहर / लोकल and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: बीजराड़.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Reader Pulse

Most Read

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.