राजस्थान बीकानेर 2 MIN READ

बीकानेर में नहर से पांच किसानों पर पानी चोरी का मामला दर्ज

गज्जेवाला माइनर में साईफन से अवैध जल उठान पकड़ा, पुलिस ने जांच शुरू की

बीकानेर के चारणवाला खंड द्वितीय बीकमपुर कार्यालय के नहरी अधिकारियों ने नहर से पानी चोरी रोकने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। 5 सितंबर से गज्जेवाला माइनर में अवैध जल उठान के मामले सामने आने पर पुलिस ने पांच किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
AI सार

बीकानेर के गज्जेवाला माइनर में नहर से पानी चोरी करने के मामले में पांच किसानों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। नहर विभाग और पुलिस की टीम ने अवैध जल उठान रोकने के लिए जांच और जब्ती की कार्रवाई की है। टेल क्षेत्र के किसानों ने पानी चोरी की सूचना दी थी, जिससे उनके खेतों में पानी की कमी हो रही है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

बीकानेर में नहर से पानी चोरी का मामला
बीकानेर में नहर से पानी चोरी का मामला / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 बीकानेर के चारणवाला खंड द्वितीय बीकमपुर कार्यालय के नहरी अधिकारियों ने नहर से पानी चोरी रोकने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। 5 सितंबर से गज्जेवाला माइनर में अवैध जल उठान के मामले सामने आने पर पुलिस ने पांच किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

चन्द्र शेखर गोदारा ने बताया कि विभागीय टीम बुधवार को नहर क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। मुख्य नहर और खेरूवाला डिस्ट्रीब्यूटरी से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से पानी चोरी होने के कारण टेल क्षेत्र के खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे अंतिम छोर के किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

गज्जेवाला माइनर में साईफन लगाकर पानी चोरी करने का मामला सामने आया है। 8 सितंबर की आधी रात को टेल क्षेत्र के किसानों ने माइनर की आरडी 26.500 से 27.00 के बीच साईफन लगाकर पानी चोरी की सूचना दी। सूचना पर सहायक अभियंता चन्द्रशेखर गोदारा, कनिष्ठ अभियंता और अधिशाषी अभियंता मौके पर पहुंचे। वहां किसानों ने पानी चोरी में इस्तेमाल साईफन दिखाया, जिसे विभाग ने जब्त कर लिया।

जांच में पता चला कि साईफन से चक 03 जीडब्ल्यूएम स्थित मुरब्बा संख्या 183/13 में बनी डिग्गी को अवैध तरीके से भरा जा रहा था। यह मुरब्बा ऊमाराम पुत्र भुराराम को आवंटित है। इसी तरह माइनर की आरडी 05 और 06 के बीच अनकमांड भूमि में भी पानी चोरी का एक और मामला मिला।

पुलिस ने इन रिपोर्टों के आधार पर पांच किसानों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई है। जांच हेड कांस्टेबल कृष्णकुमार को सौंपी गई है।

टेल क्षेत्र के किसान भजनलाल बेनीवाल ने बताया कि नियमित साइफन लगाकर पानी चोरी से टेल क्षेत्र में जल संकट बना हुआ है। किसान लगातार निगरानी रखकर अवैध जल उठान की शिकायतें नहर विभाग को भेज रहे हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि नहरों से अवैध पानी खींचने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

मौका मुआयने के दौरान एईएन चन्द्रशेखर गोदारा, जेईएन गोवर्धन राम चौधरी, किसान भजनलाल बेनीवाल, केसरदास स्वामी, शंकरलाल मूंड, भूप राम बेनीवाल और लाडू खां सहित कई काश्तकार मौजूद थे।

थानाधिकारी जगदीशसिंह ने बताया कि 5 सितंबर से गज्जेवाला माइनर में वरीयता का पानी छोड़ा जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पानी चोरी की शिकायत पर विभाग ने क्या कार्रवाई की?
विभाग ने मौके पर जाकर साईफन जब्त किया और पुलिस को रिपोर्ट भेजी।
टीम ने अवैध जल उठान किस क्षेत्र में ज्यादा पाया?
मुख्य नहर और खेरूवाला डिस्ट्रीब्यूटरी से बड़ी मात्रा में अवैध पानी चोरी हुई है।
पानी चोरी से किसानों को क्या नुकसान हो रहा है?
टेल क्षेत्र के किसानों की फसलें सूखने की कगार पर हैं और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
अवैध जल उठान की शिकायतें कौन कर रहा है?
टेल क्षेत्र के किसान लगातार नहर विभाग को शिकायतें भेज रहे हैं।
जांच का प्रभार किसको दिया गया है?
जांच हेड कांस्टेबल कृष्णकुमार को सौंपी गई है।

AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 शिक्षा दिल्ली में BRICS सम्मेलन के दौरान बाजार खुले रहेंगे
03 क्राइम पाकिस्तान क्रिकेटर रिजवान-इमाम को साइबर क्राइम एजेंसी ने नोटिस भेजा
04 मनोरंजन यामी गौतम की 'नई नवेली' का टीजर हुआ रिलीज़
Trust & Transparency

How this story was handled

Published13 सितंबर 2026, 14:14 IST IST
Last updated13 सितंबर 2026, 14:14 IST IST
Latest newsroom actionnews-desk (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: बीकानेर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

बीटीयू में बीटेक रिक्त सीटों पर 14 सितंबर को स्पॉट एडमिशन

राजस्थान

बीकानेर में ग्रामीणों का छह दिन से टंकी पर धरना जारी

बीटीयू में बीटेक रिक्त सीटों पर 14 सितंबर को स्पॉट एडमिशन
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

बीटीयू में बीटेक रिक्त सीटों पर 14 सितंबर को स्पॉट एडमिशन

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 13 सितंबर 2026
बीकानेर में ग्रामीणों का छह दिन से टंकी पर धरना जारी
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

बीकानेर में ग्रामीणों का छह दिन से टंकी पर धरना जारी

निहारिका टाइम्स न्यूज़ डेस्क 12 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 राजस्थान छह गांवों की बाईसाओं ने रचा संस्कार और संस्कृति का भव्य संगम
02 शिक्षा दिल्ली में BRICS सम्मेलन के दौरान बाजार खुले रहेंगे
03 क्राइम पाकिस्तान क्रिकेटर रिजवान-इमाम को साइबर क्राइम एजेंसी ने नोटिस भेजा
04 मनोरंजन यामी गौतम की 'नई नवेली' का टीजर हुआ रिलीज़

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.