बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने उदयपुर में प्रचार तेज किया
80 वार्डों में प्रत्याशियों ने वाहन रैली और डोर टू डोर प्रचार शुरू किया
उदयपुर नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने कई वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। प्रचार खत्म होने के बाद प्रत्याशियों ने डोर टू डोर अभियान शुरू किया, जिसमें भाजपा और कांग्रेस दोनों के कई प्रत्याशी सक्रिय हैं। जिला निर्वाचन विभाग चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर रहा है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
उदयपुर। उदयपुर में नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने कई वार्डों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। बुधवार को प्रचार खत्म होने के बाद शाम छह बजे से प्रत्याशियों ने डोर टू डोर अभियान शुरू कर दिया।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वार्ड 51 के प्रमोद सामर, वार्ड 53 के यशवंत आंचलिया, वार्ड 32 के कमलेश सालवी, वार्ड 17 की डॉ. पूनम कंवर राठौड़, वार्ड 8 की रुखसार खान और वार्ड 73 की हितांशी शर्मा सहित भाजपा और कांग्रेस के कई प्रत्याशियों ने वाहन रैली और जनसंपर्क कर शक्ति प्रदर्शन किया।
यशवंत आंचलिया और कमलेश सालवी ने रोड शो में अपनी ताकत दिखाई। भाजपा प्रत्याशी अतुल चंडालिया, आकाश वागरेचा, दिनेश भट्ट और प्रमोद सामर ने भी अपने वार्डों में पूरी ताकत से प्रचार किया।
कांग्रेस में जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ की पत्नी पूनम कुंवर, अरुण टांक, हितांशी शर्मा, शंकर चंदेल, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, गजेंद्र सिंह शक्तावत, रमेश डांगी, रवि सुखवाल और पंकज सुखवाल ने भी जीत के लिए पूरी क्षमता लगा रखी है।
जिला निर्वाचन विभाग चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है। प्रचार के बाद प्रत्याशियों ने शाम छह बजे के बाद डोर टू डोर कैंपेन शुरू किया, जो मतदान से पहले तक जारी रहेगा।
कुल 80 वार्डों में सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- कौन-कौन से भाजपा प्रत्याशी प्रचार में सक्रिय थे?
- भाजपा प्रत्याशी अतुल चंडालिया, आकाश वागरेचा, दिनेश भट्ट और प्रमोद सामर ने अपने वार्डों में सक्रिय प्रचार किया।
- कांग्रेस के प्रमुख प्रचारक कौन थे?
- कांग्रेस में जिलाध्यक्ष फतेहसिंह राठौड़ की पत्नी पूनम कुंवर और अन्य समर्पित नेता जीत के लिए पूरी क्षमता लगा रहे हैं।
- चुनाव प्रक्रिया की तैयारी किस विभाग द्वारा की जा रही है?
- जिला निर्वाचन विभाग चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैयारी में है।
- वार्डों में प्रचार गतिविधियाँ कैसी रहीं?
- कई वार्डों में वाहन रैली और जनसंपर्क के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया गया।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.