भरतपुर के कोट गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
दो दोस्त मंदिर दर्शन के बाद झरने की ओर जा रहे थे, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भरतपुर के कोट गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी, जिसमें 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई और दूसरा 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भरतपुर। भरतपुर जिले के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के कोट गांव के पास मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 20 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका 18 साल का दोस्त गंभीर रूप से घायल है।
मृतक की पहचान आगरा जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नलपुरा गांव के रहने वाले लखन सिंह लोधा (20) पुत्र पूरन सिंह के रूप में हुई है। घायल नेत्रपाल (18) पुत्र मोहन सिंह को 108 एंबुलेंस की मदद से बयाना अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भरतपुर रेफर कर दिया गया।
दोनों दोस्त रुदावल के ढंढार हनुमानजी मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद वे बाइक से दर्र बराहना पहाड़ी झरने की तरफ जा रहे थे। सूचना मिलने पर गढ़ी बाजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को बयाना अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस ने हादसे की वजहों की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मृतक युवक की पहचान क्या है?
- मृतक युवक लखन सिंह लोधा (20) आगरा जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नलपुरा गांव के रहने वाले थे।
- दोस्त बाइक पर कहां जा रहे थे?
- दो दोस्त रुदावल के ढंढार हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर दर्र बराहना पहाड़ी झरने की तरफ जा रहे थे।
- पोस्टमार्टम कब होगा?
- पोस्टमार्टम मृतक के परिजनों के आने के बाद किया जाएगा।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.