बाड़मेर जेल से हत्या के आरोपी कैदी फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की
2013 के मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा था कैदी, जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त सजा भी मिली थी
बाड़मेर जेल से हत्या के आरोपी कैदी भावेश उर्फ बंटी फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वह 2013 के हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और हाल ही में बाड़मेर जेल में शिफ्ट किया गया था।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बाड़मेर। बाड़मेर जेल से एक हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया है। शुक्रवार को कैदियों की हाजिरी के दौरान उसकी गैरमौजूदगी पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि फरार कैदी का नाम भावेश उर्फ बंटी है। उसे जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में दर्ज हत्या के मामले में जोधपुर अपर सेशन न्यायाधीश संख्या-2 की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उस पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
जुर्माना जमा नहीं करने पर उसे 5 साल का अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश दिया गया था। जानकारी के अनुसार, वह करीब 6 साल 8 महीने जोधपुर सेंट्रल जेल में रहा, इसके बाद बाड़मेर जेल में शिफ्ट किया गया था।
एएसपी नितेश आर्य ने कहा, "बाड़मेर जेल में खुला बंदी शिविर संचालित होता है।" शुक्रवार को कैदियों की हाजिरी के दौरान भावेश मौजूद नहीं मिला। जेल प्रशासन ने आसपास के इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो जेल उपाधीक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- भावेश को कितने साल अतिरिक्त कारावास भुगतना है?
- जुर्माना न जमा करने पर उसे 5 साल का अतिरिक्त कारावास भुगतने का आदेश मिला है।
- बाड़मेर जेल में कैदियों की हाजिरी कब हुई?
- हाजिरी शुक्रवार को ली गई थी जब भावेश की गैरमौजूदगी सामने आई।
- बाड़मेर जेल में कौन सा बंदी शिविर संचालित होता है?
- बाड़मेर जेल में खुला बंदी शिविर संचालित होता है।
- पुलिस ने फरार कैदी की तलाश कैसे शुरू की?
- जेल उपाधीक्षक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस ने आसपास के इलाकों में खोज शुरू की।
- भावेश को किस अदालत ने सजा सुनाई थी?
- जोधपुर अपर सेशन न्यायाधीश संख्या-2 की अदालत ने उसे कदम उठाए थे।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.