बारां में 14 सितंबर को 763 प्रत्याशियों की मतगणना होगी
बारां नगर परिषद में 14 टेबल पर आठ राउंड में वोटों की गिनती शुरू होगी
बारां जिले के छह नगर निकायों के 210 वार्डों में 763 प्रत्याशियों की वोटों की गिनती 14 सितंबर को नगर परिषद बारां के बॉयज पीजी कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना आठ राउंड में पूरी की जाएगी और नतीजे लगभग 11:30 बजे तक घोषित किए जाएंगे। सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखे गए हैं और मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत लोगों को प्रवेश मिलेगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बारां। बारां जिले के छह नगर निकायों के 210 वार्डों में शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान पूरा हो गया। 763 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है और अब 14 सितंबर को मतगणना होगी।
मतगणना नगर परिषद बारां के बॉयज पीजी कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी और कुल आठ राउंड में वोटों की गिनती पूरी की जाएगी। एसडीएम रामावतार मीणा ने बताया कि अंतिम नतीजे करीब 11:30 बजे तक आने का अनुमान है।
मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत लोगों को ही प्रवेश मिलेगा। मतदान खत्म होते ही प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी शुरू हो गई है ताकि समर्थकों को एकजुट रखा जा सके। प्रमुख दलों ने पहले चरण के मतदान के बाद ही अपने प्रत्याशियों को गोपनीय जगहों पर भेज दिया था।
दूसरे चरण के मतदान के बाद छबड़ा, अटरू और मांगरोल के प्रत्याशियों को भी पार्टी की निगरानी में रखा गया है। देर रात तक ईवीएम और चुनाव सामग्री को उपखंड मुख्यालयों पर बने संग्रहण केंद्रों तक पहुंचाया गया। सभी ईवीएम को सीलबंद कर स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
पहले चरण में बारां, अंता और सीसवाली में 9 सितंबर को मतदान हुआ था। मतदान के बाद प्रत्याशी जीत के दावे कर रहे हैं और बूथवार मतदान प्रतिशत के आधार पर जीत-हार का गणित लगाया जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- मतगणना के दौरान प्रवेश किसे मिलेगा?
- मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा।
- प्रत्याशियों को मतदान के बाद कहां रखा गया है?
- प्रत्याशियों को गोपनीय जगहों और पार्टी की निगरानी में रखा गया है।
- ईवीएम और चुनाव सामग्री को सुरक्षित कैसे रखा गया है?
- सभी ईवीएम को सीलबंद कर कड़ी सुरक्षा के साथ स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
- पहले चरण का मतदान कब हुआ था?
- पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को बारां, अंता और सीसवाली में हुआ था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.