बांग्लादेश ने यूएई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
10 सितंबर को भारत से होगा बांग्लादेश का मुकाबला, 11 सितंबर को श्रीलंका-पाकिस्तान भिड़ेंगे
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 में यूएई को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश सेमीफाइनल में शामिल हैं, जहां पहला मुकाबला 10 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच होगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने यूएई को 34 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएई को 104 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे बांग्लादेश की गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक डिफेंड किया। यूएई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर मात्र 69 रन ही बना सकी।
बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए। शारमीन अख्तर ने 31 गेंदों में सर्वाधिक 38 रन बनाए जबकि कप्तान निगार सुल्ताना ने 23 रन की पारी खेली। टीम एक समय 13 ओवर में 59 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन नाहिदा अख्तर और शोरना ने 7वें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।
यूएई की ओर से हीना हॉटचंदानी ने सर्वाधिक 18 रन बनाए, जबकि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। यूएई की बल्लेबाजी निराशाजनक रही और टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी।
बांग्लादेश की गेंदबाजी में राबिया खान ने 3 विकेट लिए, जबकि मारूफा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने दो-दो विकेट चटकाए। यूएई की तरफ से सुरक्षा कोट्टे ने 3 और इंधुजा नंदाकुमार ने 2 विकेट लिए।
एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 10 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होगा। भारत और श्रीलंका ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश ने 4-4 अंक लेकर क्वालीफाई किया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- बांग्लादेश ने विकेट गिरने के बावजूद कैसे स्कोर 100 पार पहुंचाया?
- नाहिदा अख्तर और शोरना ने 7वें विकेट के लिए 42 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
- यूएई की बल्लेबाजी में सबसे अधिक रन किसने बनाए?
- हीना हॉटचंदानी ने यूएई की तरफ से सर्वाधिक 18 रन बनाए।
- यूएई की गेंदबाजी में शीर्ष प्रदर्शन किसने किया?
- सुरक्षा कोट्टे ने 3 विकेट लिए जबकि इंधुजा नंदाकुमार ने 2 विकेट लिए।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.