हनुमानगढ़ में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, इलाज जारी
टाउन थाना क्षेत्र की ढाणी में सो रहे युवक को चार आरोपियों ने घायल किया
हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में एक युवक पर चार आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का हनुमानगढ़ के सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ के टाउन थाना क्षेत्र में एक ढाणी में सो रहे युवक पर चार आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका हनुमानगढ़ टाउन के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में 25 साल के सुरेश कुमार ने बताया कि 6 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे उनके बड़े भाई साहबराम अपनी ढाणी के घर में सो रहे थे। इसी दौरान गांव के गुरप्रीत, प्रीता जटसिख, संदीप मान और विनोद भाट बिना इजाजत घर में घुस आए। आरोपियों ने साहबराम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
परिवार के लोग घायल युवक को इलाज के लिए हनुमानगढ़ टाउन के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। सुरेश कुमार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ बिना इजाजत घर में घुसने, जानलेवा हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक भूप सिंह को सौंपी है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- हमले के आरोपी कौन हैं?
- आरोपियों के नाम हैं गुरप्रीत, प्रीता जटसिख, संदीप मान और विनोद भाट।
- घायल युवक का इलाज कहां चल रहा है?
- युवक का इलाज हनुमानगढ़ टाउन के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
- पुलिस ने मामले की जांच को किसे सौंपा है?
- पुलिस ने मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक भूप सिंह को सौंपी है।
- युवक या परिवार ने क्या कार्रवाई की मांग की है?
- परिवार ने आरोपियों के खिलाफ बिना इजाजत प्रवेश और जानलेवा हमले पर कार्रवाई की मांग की है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.