फागणों का खेड़ा में युवक पर हमला, सिर पर 5 टांके
बजरी कारोबारियों के शोर की शिकायत के बाद तीन लोगों ने पप्पूलाल को पीटा
भीलवाड़ा के फागणों का खेड़ा गांव में बजरी कारोबारियों और होटल संचालक के भाई के बीच विवाद के बाद पप्पूलाल नामक युवक पर तीन लोगों ने हमला किया। पप्पूलाल के सिर पर पांच टांके लगे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा के मंगरोप थाना इलाके के फागणों का खेड़ा गांव में सोमवार रात बजरी कारोबारियों और होटल संचालक के भाई के बीच झगड़ा हुआ। पप्पूलाल (26) को तीन लोगों ने घर के बरामदे में पीटा, जिससे उसके सिर पर पांच टांके लगे।
पप्पूलाल के भाई रतनलाल गुर्जर ने बताया कि पप्पूलाल और उसके पिता फागणों का खेड़ा चौराहे पर चाय की दुकान चलाते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे पप्पूलाल दुकान बंद करके घर के बरामदे में बैठा था। उसी समय मंगरोप थाने की पुलिस गश्त करती हुई वहां से गुजरी। पप्पूलाल ने पुलिस को बजरी कारोबार से जुड़े कुछ लोगों के रातभर शोर करने की शिकायत की। पुलिस ने उसे थाने आकर शिकायत दर्ज कराने को कहा और आगे बढ़ गई।
पुलिस के जाने के कुछ देर बाद तीन लोग पप्पूलाल के पास आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। परिवार वाले बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी उसे घायल करके भाग चुके थे। घायल पप्पूलाल को परिवार वाले मंगरोप के एक प्राइवेट क्लिनिक ले गए, जहां उसके सिर पर पांच टांके लगाए गए। डॉक्टर ने उसे भीलवाड़ा अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
शुरुआती जांच में पता चला है कि शिकायत करने वाला व्यक्ति शराब पीकर गाली-गलौच कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- पप्पूलाल को क्यों मारा गया?
- पप्पूलाल ने बजरी कारोबार से जुड़े लोगों के शोर की पुलिस को शिकायत की थी।
- पप्पूलाल कहां से घायल होकर इलाज के लिए गए?
- पप्पूलाल को परिवार वाले मंगरोप के एक प्राइवेट क्लिनिक में ले गए जहां टांके लगाए गए।
- शिकायत करने वाले व्यक्ति की स्थिति क्या थी?
- शुरुआती जांच में पता चला कि वह शराब पीकर गाली-गलौच कर रहा था।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.