भीलवाड़ा हाईकोर्ट में कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों के सिंबल पर फैसला मंगलवार
हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुन लीं, अब चुनाव चिह्न पर फैसला होगा
भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में सुनवाई हो चुकी है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर मंगलवार को अपना फैसला सुनाने का आदेश दिया है। मामला वार्ड 39 की कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना दुबे की याचिका से संबंधित है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों के अधिकृत चुनाव चिह्न को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मंगलवार को फैसला सुनाने का आदेश दिया है।
यह मामला वार्ड 39 से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना दुबे की याचिका से जुड़ा है। उन्होंने और अन्य प्रत्याशियों ने दावा किया है कि पार्टी पदाधिकारियों के निर्देश पर नामांकन दाखिल करने के बाद अंतिम समय पर उनके चुनाव चिह्न स्वीकार नहीं किए गए।
प्रत्याशियों ने सवाल उठाया है कि यदि पार्टी ने समय सीमा के भीतर अधिकृत चुनाव चिह्न उपलब्ध करा दिए थे, तो 17 प्रत्याशियों के मामले में अलग-अलग निर्णय क्यों लिए गए। चुनाव प्रचार के बीच इस विवाद ने कांग्रेस पदाधिकारियों में भी हलचल मचा दी है और सभी की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।
हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनी है और मामले में फैसला मंगलवार को सुनाया जाएगा
दुबे
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- इस विवाद का मूल कारण क्या है?
- प्रत्याशियों का दावा है कि नामांकन के बाद उनके चुनाव चिह्न अंतिम समय पर स्वीकार नहीं किए गए।
- क्या सभी 17 प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न एक समान थे?
- प्रत्याशियों ने सवाल उठाया कि अलग-अलग निर्णय क्यों लिए गए जबकि समय पर चुनाव चिह्न उपलब्ध कराए गए थे।
- कोर्ट ने सुनवाई कब पूरी की?
- सुनवाई सोमवार को पूरी हुई और फैसला मंगलवार को सुनाया जाएगा।
- इस मामले का प्रभाव क्या हुआ है?
- चुनाव प्रचार के बीच विवाद कांग्रेस पदाधिकारियों में तनाव बढ़ा रहा है।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.