ऐपल 9 सितंबर को iPhone 18 Pro और फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगा
कैलिफोर्निया में रात 10:30 बजे लाइव इवेंट, नए प्रो फीचर्स और प्रीमियम वेरिएंट्स
एप्पल 9 सितंबर 2026 को iPhone 18 Pro और Pro Max जैसे प्रीमियम मॉडल तथा कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करेगा। नए iPhone में 2nm A20 Pro चिप, अपग्रेडेड कैमरा फिचर्स और iOS 27 अपडेट शामिल होंगे, जबकि फोल्डेबल फोन की कीमत लगभग 1.90 लाख रुपये हो सकती है। इसके अलावा, एप्पल वॉच में नई एआई आधारित एक्टिविटी ट्रैकिंग फीचर भी पेश किया जाएगा।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
ऐपल बुधवार। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित ऐपल पार्क में 9 सितंबर 2026 को रात 10:30 बजे ऐपल का सबसे बड़ा सालाना 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट होगा। इस बार कंपनी बेस मॉडल छोड़कर केवल iPhone 18 Pro और Pro Max जैसे प्रीमियम वेरिएंट्स पेश करेगी।
यह इवेंट कंपनी के इतिहास में एक नया अध्याय होगा क्योंकि पहली बार नए सीईओ जॉन टर्नस इस बड़े आयोजन की अगुवाई करेंगे। टिम कुक की नई रणनीतिक भूमिका के बाद यह टेक दुनिया के लिए खास आकर्षण है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐपल इस बार स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा बदलाव कर रहा है। कंपनी बेस मॉडल छोड़कर केवल फ्लैगशिप iPhone 18 सीरीज के प्रीमियम वेरिएंट्स, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च करेगी।
सबसे बड़ा आकर्षण ऐपल का पहला फोल्डेबल आईफोन होगा, जिसे iPhone Ultra, iPhone Fold या iPhone Duo के नाम से जाना जा रहा है। इसमें 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन और 7.8 इंच का बड़ा इनर डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन क्रीज को दूर करने के लिए टाइटेनियम और एल्युमिनियम हिंज का इस्तेमाल होगा।
नए iPhone 18 Pro में 2nm A20 Pro चिप, अपग्रेडेड पेरिस्कोप लेंस और एडवांस्ड ऑन-डिवाइस एआई क्षमताएं शामिल होंगी। iOS 27 अपडेट में कैमरा ऐप को पूरी तरह बदला जाएगा, जिसमें मैनुअल एक्सपोजर कंट्रोल, प्रो-लेवल कलर ग्रेडिंग प्रीसेट्स, एडवांस्ड नाइट मोड टूल्स और रॉ वीडियो शूटिंग जैसे प्रोफेशनल फीचर्स जोड़े जाएंगे।
लीक्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro की कीमत 1,199 डॉलर से शुरू होगी, जबकि फोल्डेबल iPhone की शुरुआती कीमत लगभग 1,999 डॉलर यानी करीब 1.90 लाख रुपये हो सकती है। टॉप-एंड स्टोरेज वेरिएंट्स और भी महंगे होंगे।
ऐपल स्टोर्स को भारत समेत दुनियाभर में बंद कर दिया गया है ताकि नए प्रोडक्ट लॉन्च के बाद पुराने iPhone 17 प्रो मॉडल हटाए जा सकें। हालांकि, थर्ड पार्टी वेबसाइटों पर पुराने मॉडल उपलब्ध रहेंगे।
नए ऐपल वॉच में माइक्रोफोन और मोशन सेंसर्स का इस्तेमाल करके पूरे दिन की गतिविधियों का एआई सारांश तैयार करने वाला फीचर होगा। कंपनी का दावा है कि यह डेटा पूरी तरह ऑन-डिवाइस और एन्क्रिप्टेड रहेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- नए iPhone 18 Pro में कैमरा ऐप में क्या खास होगा?
- iOS 27 में कैमरा ऐप में मैनुअल एक्सपोजर कंट्रोल, प्रो-लेवल कलर ग्रेडिंग, एडवांस्ड नाइट मोड और रॉ वीडियो शूटिंग जैसे प्रो फीचर्स शामिल होंगे।
- फोल्डेबल iPhone में स्क्रीन की गुणवत्ता कैसे सुधारी गई है?
- स्क्रीन क्रीज को खत्म करने के लिए इसमें टाइटेनियम और एल्युमिनियम हिंज का इस्तेमाल होगा।
- नए Apple Watch की क्या खासियत होगी?
- नया Apple Watch माइक्रोफोन और मोशन सेंसर्स के जरिये पूरे दिन की एक्टिविटी का एआई आधारित सारांश तैयार करेगा।
- नए iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत क्या होगी?
- लीक्स के मुताबिक इसकी कीमत 1,199 डॉलर से शुरू होकर टॉप वेरिएंट्स में और भी अधिक होगी।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.