राजस्थान अलवर 2 MIN READ

अलवर में तीन घंटे तक बारिश से कई कॉलोनियों में जलभराव

फ्रेंड्स कॉलोनी में डेढ़ फीट से अधिक पानी भरने से आवाजाही प्रभावित

अलवर शहर में शनिवार सुबह करीब तीन घंटे तक हुई बारिश से कई इलाक़ों में जलभराव हो गया। फ्रेंड्स कॉलोनी, जवाहर नगर, नेहरू नगर और मेहताब सिंह का नोहरा क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी जमा होने से सड़कें तालाब जैसी हो गईं।
अलवर में बारिश से जलभराव की स्थिति
अलवर में बारिश से जलभराव की स्थिति / प्रतीकात्मक चित्र · निहारिका टाइम्स

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

 अलवर शहर में शनिवार सुबह करीब तीन घंटे तक हुई बारिश से कई इलाक़ों में जलभराव हो गया। फ्रेंड्स कॉलोनी, जवाहर नगर, नेहरू नगर और मेहताब सिंह का नोहरा क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी जमा होने से सड़कें तालाब जैसी हो गईं।

सुबह करीब 5 बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जो 7:30 बजे के आसपास तेज हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश से शहर के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हो गईं। फ्रेंड्स कॉलोनी में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हुई।

जवाहर नगर, नेहरू नगर और मेहताब सिंह का नोहरा क्षेत्र की कुछ कॉलोनियों में भी जलभराव रहा। वार्ड 45, 46 और 47 के कुछ पार्षद प्रत्याशियों के कार्यालयों में भी पानी घुस गया। टेल्को चौराहा, जेल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, तुलेड़ा सहित शहर और जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई।

शहर में जलभराव की स्थिति को लेकर नालों की सफाई और पानी निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। कई जगह नालियों का पानी सड़क पर आने से हालात और बिगड़ गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि लगातार तेज बारिश से प्याज के बीज की मिट्टी बहने या जमने से अंकुरण प्रभावित हो सकता है, जिससे उत्पादन कम होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 7 सितंबर से मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है।

तुलेड़ा गांव में भी करीब तीन घंटे से बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी।

Member Access

50 free articles left today

0 of 50 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 क्राइम बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की सिर कुचलकर हत्या
Trust & Transparency

How this story was handled

Published5 सितंबर 2026, 15:15 IST IST
Last updated5 सितंबर 2026, 15:15 IST IST
Latest newsroom actionnewsdesk-bot (section_editor)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under राजस्थान and aligned with that desk's editorial standards.
Key topic markers used in this story: अलवर.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Continuing Coverage

More on this story

Latest context and follow-up reading from राजस्थान.

राजस्थान

भाजपा ने निकाय चुनाव में तीन चौथाई से अधिक बोर्ड बनाने का दावा किया

राजस्थान

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महेंद्र शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

मौसम

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी बारिश से जलभराव, नौ उड़ानें डायवर्ट

मौसम

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी

भाजपा ने निकाय चुनाव में तीन चौथाई से अधिक बोर्ड बनाने का दावा किया
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

भाजपा ने निकाय चुनाव में तीन चौथाई से अधिक बोर्ड बनाने का दावा किया

न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महेंद्र शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
राजस्थान
इससे जुड़ी ख़बरें

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महेंद्र शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026
दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी बारिश से जलभराव, नौ उड़ानें डायवर्ट
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी बारिश से जलभराव, नौ उड़ानें डायवर्ट

न्यूज़ डेस्क 5 सितंबर 2026
दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी
मौसम
इससे जुड़ी ख़बरें

दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी

न्यूज़ डेस्क 4 सितंबर 2026

पाठकों की पसंद

सबसे ज़्यादा पढ़ी गईं

01 क्राइम बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की सिर कुचलकर हत्या

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.