राजसमंद में 45 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
निकाय चुनाव के बीच ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत काली घाटी में नाकाबंदी
राजसमंद में पुलिस ने काली घाटी में नाकाबंदी के दौरान 45 किलो अवैध डोडा चूरा सहित एक तस्कर मुकेश चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को लालाप थाना क्षेत्र से पकड़ा गया और डोडा चूरा चित्तौड़गढ़ के भादसौड़ा से खरीदा गया था। मामले में भीम थाना पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
राजसमंद। राजसमंद में पुलिस ने 45 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत काली घाटी में नाकाबंदी के दौरान हुई। पुलिस ने आरोपी को लालाप थाना भावंडा से पकड़ा।
एसपी हेमंत कलाल के निर्देश पर एएसपी महेंद्र पारीक और भीम पुलिस उप अधीक्षक राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना इंचार्ज मुकेश चौधरी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर काली घाटी में नाकाबंदी की। इसी दौरान सफेद रंग की इटियोस कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 45 किलो डोडा चूरा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से मुकेश (27) पुत्र दामाराम बावरी, निवासी लालाप, थाना भावंडा, जिला नागौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि डोडा चूरा चित्तौड़गढ़ जिले के भादसौड़ा निवासी नारायणलाल पुत्र हीरालाल माली से खरीदा गया था। मामले में अग्रिम अनुसंधान भीम थाना पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- ऑपरेशन त्रिनेत्र क्या है?
- ऑपरेशन त्रिनेत्र राजसमंद में चलाया गया एक पुलिस अभियान है जो अवैध सामान तस्करी पर नियंत्रण के लिए नाकाबंदी करता है।
- तस्कर को कैसे पकड़ा गया?
- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने काली घाटी में लालाप थाना क्षेत्र में सफेद इटियोस कार को रोक कर तलाशी ली।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.