डीग में संभागीय आयुक्त ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की
ईवीएम जांच, मतदान दल गठन और आचार संहिता निगरानी पर जोर
संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया ने डीग में नगरीय निकाय चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की, जिसमें सभी अधिकारियों को चुनाव से संबंधित कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आचार संहिता और कानून व्यवस्था की निगरानी करने और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डीग। डीग में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर संभागीय आयुक्त और प्रभारी सचिव नलिनी कठोतिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, कलेक्टर मयंक मनीष और जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ समेत सभी चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारियों ने तैयारियों की जानकारी दी।
संभागीय आयुक्त ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए चुनावी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम की पहली जांच, ईवीएम आवंटन, मतदान दलों के गठन और प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। सभी अधिकारियों को चुनाव से जुड़े काम समय पर पूरा करने को कहा गया।
कठोतिया ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार घूमकर आदर्श आचार संहिता और कानून-व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर खास सतर्कता बरतने को कहा। इन केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, वीडियोग्राफी और वेबकास्टिंग जैसी तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र परमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी, पशुपालन विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.