माचड़ी गांव में 15 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया
वन विभाग ने रेस्क्यू कर अजगर को जंगल में छोड़ा, यह दुर्लभ प्रजाति का था
करौली के माचड़ी गांव में लगभग 15 फीट लंबा और 50 किलो वजन का एक अजगर दिखाई दिया, जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। टीम ने कहा कि अजगर शायद भोजन या पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र तक आ गया था और लोगों से वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करने की अपील की।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
करौली। करौली के माचड़ी गांव में करीब 15 फीट लंबा और लगभग 50 किलो वजनी अजगर दिखा। वन विभाग की टीम ने देर रात रेस्क्यू कर इसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। रेंजर योगेश पोसवाल ने बताया कि पकड़ा गया अजगर दुर्लभ प्रजाति का था।
माचड़ी गांव में अजगर के दिखने की सूचना पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को तुरंत सूचना दी। रेंजर योगेश पोसवाल टीम के साथ रात 12 बजे मौके पर पहुंचे। टीम में फोरेस्टर धर्मेंद्र सिंह, वन्यजीव प्रेमी रणजीत चपराना और वनरक्षक दर्शन सिंह शामिल थे।
अंधेरे और मुश्किल हालात में वन विभाग की टीम ने सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद अजगर को पकड़ लिया गया और उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। रेंजर योगेश पोसवाल ने कहा कि यह शायद भोजन या पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र तक आ गया था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और खुद उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- अजगर माचड़ी गांव में क्यों दिखा?
- रेंजर योगेश पोसवाल के अनुसार, अजगर शायद भोजन या पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र तक आ गया था।
- वन विभाग की टीम कौन-कौन शामिल थी?
- टीम में रेंजर योगेश पोसवाल, फोरेस्टर धर्मेंद्र सिंह, वन्यजीव प्रेमी रणजीत चपराना और वनरक्षक दर्शन सिंह शामिल थे।
- रेस्क्यू ऑपरेशन में कितनी मेहनत लगी?
- रेस्क्यू में करीब दो घंटे की मेहनत लगी, जिसमें टीम ने सावधानी से अजगर को पकड़ लिया।
- ग्रामीणों को क्या सलाह दी गई?
- लोगों से अपील की गई कि वे वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें और खुद नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें।
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.