
खेत में मिला संदिग्ध बम फटा, 5 साल के बच्चे और मां घायल
बाड़मेर जिले के बीजराड़ थाना क्षेत्र के भीलों का तला गांव में खेत में मिले संदिग्ध बम के फटने से 5 वर्षीय मासूम भैराराम और उसकी मां फूली देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.






