खेल 1 MIN READ

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचते हुए धोनी को पीछे छोड़ा

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पंत ने 101 छक्के पूरे किए और विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

24 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए।
AI सार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बनने का रिकॉर्ड बनाया। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 101 सिक्स लगाकर एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें

कोलंबो में बल्लेबाजी करते ऋषभ पंत
कोलंबो में बल्लेबाजी करते ऋषभ पंत / सोशल मीडिया

निहारिका टाइम्स को Google पर अपना पसंदीदा सोर्स बनाए

Follow us on Google

24 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए।

चोट के बाद वापसी और प्रदर्शन

23 अगस्त को कोलंबो में दूसरे टेस्ट के पहले दिन पंत को बाएं हाथ पर चोट लगी थी, जिसके कारण वे मैदान से बाहर चले गए थे। दूसरे दिन जब सारांश जैन आउट हुए तो पंत फिर से बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने उसी अंदाज में खेलना शुरू किया, जिसके लिए वे जाने जाते हैं। पंत ने एक और छक्का लगाया और टेस्ट क्रिकेट में अपने 101 सिक्स पूरे कर लिए।

रिकॉर्ड और तुलना

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 96 टेस्ट में 100 छक्के लगाए थे। अब पंत का अगला निशाना ब्रेंडन मैक्कुलम हैं, जिन्होंने 101 टेस्ट में 107 छक्के लगाए हैं। पंत विदेश में 41 से अधिक के औसत से 2500 से ज्यादा रन बना चुके हैं, जबकि धोनी के रन 2496 हैं।

टीम की स्थिति और आगे की चुनौती

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 300 से अधिक रन बना लिए हैं और श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल कर 1.0 की लीड बनाई है। टीम की कोशिश होगी कि इस मैच को जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंचने की संभावना बनाए रखे।

Member Access

8 free articles left today

0 of 8 free reads used today.

Go Unlimited
📲 हमसे जुड़ें ताज़ा खबरें सीधे आपके फोन पर — तुरंत, मुफ़्त
Telegram Channel

Reader Pulse

Most Read

Trust & Transparency

How this story was handled

PublishedAug 24, 2026 02:45 PM IST
Last updatedAug 24, 2026 07:18 PM IST
Latest newsroom actionsabalbhati (admin)
Story lifecyclePublish
Methodology

How to read this report

Coverage is filed under खेल and aligned with that desk's editorial standards.
Update Log

Recent newsroom changes

The Editorial Desk published this story as published

Recommended Stories

More from खेल

Reader Pulse

Most Read

Comments

0 threads
Join the discussion
Staff comments are highlighted. Verified readers receive a trust badge.
Sign in to comment

No approved comments yet. Start the discussion.