युवकों ने कुत्ते को मौत के घाट उतारा, प्राथमिकी दर्ज
नई दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में कुछ युवकों ने एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी की पहचान करने के लिए एक टीम गठित की जा रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
नई दिल्ली, 20 नवंबर ()। राष्ट्रीय राजधानी की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में युवकों ने एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें कॉलोनी निवासी दिव्या पुरी से इस संबंध में शिकायत मिली थी। पुरी ने पुलिस से डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक आवारा कुत्ते के साथ क्रूरता की शिकायत की। उन्होंने घटना का वीडियो फुटेज भी सौंपा।
आरोपी को पकड़ने के लिए आला अधिकारियों की एक टीम गठित की जा रही है। पुलिस ने कहा कि वे आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse









Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.