डीग में पांच कथित साइबर ठग गिरफ्तार, 4 लाख की रकम जब्त
पुलिस ने मल्लाका रोड से भैंसेड़ा-पहाड़ी मार्ग पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा
डीग के पहाड़ी थाना पुलिस ने पांच युवकों को साइबर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिनसे 4 लाख रुपए की ठगी की रकम, पांच मोबाइल फोन और सात फर्जी सिमकार्ड जब्त किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी ऑनलाइन पिस्टल और पुराने सिक्के-नोट बेचने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
डीग। डीग के पहाड़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, सात फर्जी सिमकार्ड और करीब 4 लाख रुपए की ठगी की रकम बरामद की गई है। यह मामला बाज़ार में 23 दिन से चल रहा था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मल्लाका रोड से भैंसेड़ा-पहाड़ी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर बैठकर साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर पांचों आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने ऑनलाइन पिस्टल या हथियार बेचने और उनकी होम डिलीवरी करने का झांसा देकर लोगों से ठगी की। वे पुराने सिक्के और नोट महंगे दामों में बेचने का लालच देकर भी ऑनलाइन पैसे ऐंठते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिन पुत्र समसू, आरिफ पुत्र ताहिर, समीम पुत्र इमाम, साहिल पुत्र ताहिर और साजिद पुत्र जाकर के रूप में हुई है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
Reader Pulse






Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.