खेड़ा गांव में जलभराव से ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला लगाया
गंदा पानी मुख्य मार्ग पर जमा, बच्चों और राहगीरों को हो रही परेशानी
करौली जिले के खेड़ा गांव में मुख्य मार्ग पर जलभराव और गंदे पानी के जमा होने से रास्ते की मुश्किलों को लेकर ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा कर विरोध किया है। ग्रामीण पंचायत प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
करौली। करौली जिले के सपोटरा उपखंड की लेदिया ग्राम पंचायत के खेड़ा गांव में लंबे समय से मुख्य मार्ग पर गंदा पानी और बारिश का पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान हैं। शुक्रवार को जलभराव के विरोध में ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी और बारिश का पानी मुख्य मार्ग पर जमा होने से रास्ता कीचड़ से भर गया है, जिससे आने-जाने में दिक्कत हो रही है। बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान गंदे पानी और कीचड़ से गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन सवारों को भी इस मार्ग से निकलने में परेशानी होती है।
कीचड़ में फिसलने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। लंबे समय से जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है और बीमारियों के फैलने की आशंका है।
ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल निकासी की तुरंत व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने कई बार समस्या बताने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध जताया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को क्या दिक्कत हो रही है?
- ग्रामीणों को रास्ते कीचड़ से भर जाने के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है, खासकर दोपहिया वाहन सवारों को.
- ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए क्या मांग की है?
- उन्होंने जल निकासी की तुरंत व्यवस्था और स्थायी समाधान की मांग की है.
AI-निर्मित · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
50 free articles left today
0 of 50 free reads used today.
पाठकों की पसंद




Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.