पाली में दो महिला श्रद्धालु मोटरसाइकिल हादसे में घायल
सादड़ी-राणकपुर घाट सेक्शन की खराब सड़क पर गड्ढे से गिरने और ओढ़नी फंसने से चोट
पाली जिले के सादड़ी-राणकपुर घाट सेक्शन में दो महिला श्रद्धालु अलग-अलग मोटरसाइकिल हादसों में घायल हो गईं। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामदेवरा यात्रा के मार्ग पर सड़क की मरम्मत आवश्यक है ताकि हादसों से बचा जा सके।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
पाली। पाली जिले के सादड़ी-राणकपुर घाट सेक्शन में बुधवार को दो महिला श्रद्धालु अलग-अलग मोटरसाइकिल हादसों में घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए सादड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के उमरवरा निवासी कालीबाई पत्नी गबरू अपने परिवार और करीब 20-25 गांवों के लोगों के साथ रामदेवरा दर्शन के लिए मोटरसाइकिल से जा रही थीं। नाथद्वारा और परशुराम महादेव के दर्शन के बाद वे राणकपुर घाट सेक्शन से मालगढ़-राणकपुर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान खराब सड़क पर बने गड्ढे में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। कालीबाई सड़क पर गिरने से सिर में गंभीर चोट आई और उनके कान से खून बहने लगा।
मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने उनकी मदद की और उन्हें सादड़ी सीएचसी पहुंचाया।
दूसरे हादसे में प्रतापगढ़ जिले के चित्तौड़गढ़ क्षेत्र की रहने वाली कला पत्नी श्यामलाल मीणा की ओढ़नी का एक पल्लू मोटरसाइकिल की चेन में फंस गया। इससे वह बाइक से नीचे गिर गईं और कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटती चली गईं। परिजन उन्हें भी सादड़ी सीएचसी लेकर पहुंचे।
दोनों घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोग और यात्रियों का कहना है कि रामदेवरा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं। खराब सड़क और गड्ढों की मरम्मत जल्द कराना जरूरी है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और हादसों का खतरा कम किया जा सके।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद





Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.