पाकिस्तान से मिली पिस्तौल के साथ तीन जासूस गिरफ्तार
फिरोजपुर और राजस्थान में सैन्य निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाने की साजिश नाकाम
फिरोजपुर रोड पर जूतों की दुकान की आड़ में सैन्य क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के आरोप में तीन व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके पास पाकिस्तान से मिली 32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपितों का नेटवर्क पंजाब, राजस्थान और लुधियाना तक फैला हुआ था और वे सैन्य क्षेत्रों की जानकारी पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स को भेज रहे थे। पुलिस इस मामले में हथियार के स्रोत, नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
AI-निर्मित सार · पूरी ख़बर से पुष्टि करें
फिरोजपुर रोड पर जूतों की दुकान की आड़ में सैन्य क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के आरोप में तीन आरोपित गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से पाकिस्तान से भेजी गई 32 बोर की पिस्तौल बरामद की।
पुलिस ने बताया कि रछपाल सिंह, रोहित और वरिंदर को पूछताछ के दौरान 32 बोर की पिस्तौल मिली, जो पाकिस्तान से उनके हैंडलर्स के माध्यम से भेजी गई थी। आरोपितों को निर्देश दिया गया था कि वे पिस्तौल को बेचकर अपना खर्च निकाल लें।
जांच में पता चला कि आरोपितों का नेटवर्क लुधियाना तक सीमित नहीं था। उन्हें फिरोजपुर और राजस्थान में भी इसी तरह सीसीटीवी कैमरे लगाकर सैन्य क्षेत्रों की गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान में बैठे आईएसआई हैंडलर्स तक पहुंचानी थीं।
पुलिस ने बताया कि आरोपितों को पंजाब के विभिन्न स्थानों पर बुलाकर कई बार पैसे दिए गए। जांच जारी है कि उन्हें किस माध्यम से रकम उपलब्ध कराई गई और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से संपर्क कैसे हुआ।
पुलिस अब हथियार के स्रोत और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। पता चला है कि पिस्तौल अमृतसर बार्डर एरिया से लाई गई थी। आरोपितों के मोबाइल फोन, संपर्क, बैंक लेनदेन और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।
अधिकारियों का मानना है कि आगे की पूछताछ में पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।
5 free articles left today
0 of 5 free reads used today.
पाठकों की पसंद








Comments
0 threadsNo approved comments yet. Start the discussion.